"G20 के पहले दिन की उपलब्धिः डां प्रेम कुमार

*"G20 के पहले दिन की उपलब्धिः डां प्रेम कुमार
रिपोर्टः डीकेपंडित गयाबिहार
गया।बिहार भाजपा के वरिया नेता व पूर्व कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि कर्मयोगी माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के नाम और कई रिकॉर्ड स्थापित हुए। जी-20 सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए_ मोदी जी ने कार्यक्रम का थीम_एक पृथ्वी,एक परिवार,एक भविष्य का संदेश दिया। उनका संबोधन सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सब का प्रयास का आह्वान विश्व बिरादरी के लिए एक सफल संदेश है। वहीं दूसरी उपलब्धि के रूप में अफ्रीकन यूनियन को जी20 का सदस्य बना,जी-20 को जी21 बनाया।मोदी जी ने इतिहास कायम किया। मोदी जी के प्रस्ताव का सभी देशों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया। आज जी-21 संयुक्त राष्ट्र संघ के बाद विश्व की दूसरी सबसे बड़ा और शक्तिशाली संगठन हो गया। यूरोपीय यूनियन और अफ्रीकी यूनियन के सदस्य बनने से जी21 के सदस्य देशों की संख्या    हो गई। तीसरी सबसे बड़ी उपलब्धि भारत के लिए है।अमेरिका,सऊदी अरब और भारत ने समझौता कर तीनों देश मिलकर मिडल ईस्ट में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए रेल_पोर्ट डील से मिडल ईस्ट तक पहुंच होगा आसान। जी20 सम्मेलन के शुरुआत से ही भारत ने अपनी संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम का संदेश विश्व को दिया। भारत वैश्विक लीडर देश के रूप में,तो कर्मयोगी प्रधानमंत्री मोदी जी विश्व नेता के रूप में स्थापित हुए। देश को मिले इन गोरवपूर्ण क्षणों के लिए कर्मयोगी मोदी जी को हार्दिक बधाई।*