पितृपक्ष मेला के समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौपा।

पितृपक्ष मेला के समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौपा।ः
रिपोर्टः डीकेपंडित गयाबिहार
रिपोर्ट डीके पंडित
गया। आज महाबोधि सांस्कृति केंद्र बोध गया में माननीय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पितृपक्ष मेला 2023 की तैयारी संबंधी समीक्षा बैठक में पूर्व कृषि मंत्री सह गया नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार ने पितृपक्ष मेला संबंधित विभिन्न मुद्दों को माननीय मुख्यमंत्री से अवगत कराए ।
1.पितृपक्ष मेला अंतर्गत अक्षादित विद्यालयों कि कक्षाए लगभग 17 दिन पठन-पाठन बंद रहती है।इसके निदान हेतु शहर के विभिन्न स्थानों जैसे गया गांधी मैदान, रेलवे स्टेशन गया, गया कॉलेज खेल परिसर,पोल्टेकनिक कॉलेज,गया, आई० टी० आई० कॉलेज,गया हरिदास सेमिनरी,जिला स्कूल आदि स्थानों पर टेंट सिटी की संख्या बढ़ाकर विद्यालयों को बंद होने से रोका जा सकता है।
2. गया जी में पिंडदान वर्ष भर निरंतर चलते रहता है। इसे  देखते हुए पुरे वर्ष भर पेयजल, रौशनी,स्वच्छता,शौचालय, सुरक्षा,यातायात की चाक चौबंद व्यवस्था की जाए।
3. संक्रामक अस्पताल के तर्ज पर रामशिला में स्थित लेपोरोशी अस्पताल के पास पाँच एकड़ भूमि उपलब्ध है जिसका उपयोग पिंडदानियों के आवासन हेतु उपयोग किया जा सकता है।
4. काशी विश्वनाथ,महाकाल उज्जैन कारीडोर के तर्ज पर विष्णुपद ,बोधगया  कारीडोर का निर्माण हो कराया जाय।
5. यातायात सुविधा को वर्ष भर व्यवस्थित करने के लिए निम्न फलाई ओवर का निर्माण हो।
- अनुग्रह मगध मेडिकल कॉलेज से गया कॉलेज होते हुए काशीनाथ मोड़,रेलवे स्टेशन तक फलाई ओवर का निर्माण।
- मां बागेश्वरी मंदिर गुमटी-01तक फ्लाई ओवर निर्माण।
- बाईपास NH 82 घुघरीटॉडं के निकट फ्लाई ओवर निर्माण।
- धनिया बगीचा डेल्हा रेलवे गुमटी 1 तक फलाई ओवर निर्माण।
- किरानी घाट से रामशिला मोड़ तक फलाई ओवर निर्माण।
6. गया शहर के बीस फीट चौड़े सड़कों का चौड़ीकरण किया जाए।
7. गया सरकारी बस स्टैंड का आधुनीकरण कर भारत सरकार के रेल मंत्रालय के तर्ज पर एयरपोर्ट मॉडल की तरह विकसित किया जाए।
8. गया एयरपोर्ट को देश के विभिन्न राज्यों के लिए डोमेस्टिक फ्लाइट से जोड़ा जाए ताकि पिंडनियों एवं यात्रियों को सुविधा हो।
9. गया एयरपोर्ट का  विस्तारीकरण हो।
10. मानसरवा नाला होते हुए नदी के दोनों किनारो से दूषित जल फल्गु नदी में ना पहुंचे इसके लिए सिवरेज सिस्टम तथा ट्रिटमेंट प्लांट की लगाया जाए।
11. गया शहर के प्रमुख मार्गों पर पौधरोपण कर गेबीयन लगा कर गया को ग्रीन किया जाए।
12.  गया गांधी मैदान को पटना के तर्ज पर समिति बनाकर विकसित किया जाए।
13. बोधगया से देवघाट होते हुए रामशिला तक घाट का विस्तार किया जाए।
14. सीता कुंड के तर्ज पर देवघाट से मुक्तिधाम होते हुए NH 82 तक सड़क निर्माण। 
15. गया में प्राचीन काल में 356 वेदियों थी जो विलुप्त होते हुए 45 रह गई हैं शेष का संरक्षण व समर्धन किया जाए।
16. मेला क्षेत्र अंतर्गत सभी वार्डो एवं शहर के प्रमुख मार्ग पर सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था। 
17. मेला क्षेत्र एवं शहर के प्रमुख मार्गो पर अंडरग्राउंड केबलिंग करवाई जाए।
उपरोक्त  सत्रह शुत्री मांगों को अविलंब पूरा कराने का ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री को सौंपा।