25 दिव्यांगजनों के बीच व्हीलचेयर वितरण

25 दिव्यांगजनों के बीच व्हीलचेयर वितरण
रिपोर्टः डीकेपंडित गयाबिहार
गया। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी कैंपस में जिला पदाधिकारी गया- सह- अध्यक्ष भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी गया डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा आज 25 दिव्यांगजनों के बीच व्हीलचेयर वितरण किया है।
          जिला पदाधिकारी ने कहा कि रेड क्रॉस के माध्यम से आज व्हीलचेयर का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। रेड क्रॉस के ऐसे कार्यक्रम हमेशा होते रहना चाहिए और ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित रखने हेतु योजना बनाई जा रही है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इससे लाभान्वित हो सके। इसके पूर्व आज रेड क्रोस के सदस्यों द्वारा रेनोवेट किये गए भवन को भी दिखाया है। रेड क्रॉस में चार फिजियोथेरेपी करने वाले चिकित्सक भी हैं, जो यहां फिजियोथैरेपी करवाते हैं। पहले यहां वॉटर लॉगिंग होता था परंतु अब पूरे अच्छे तरीके से प्लिंथ को ऊंचा किया गया है। ब्लड सेंटर को काफी सुसज्जित तरीके से बनाया गया है। बाहरी परिषर में पेवर ब्लॉक बिछाया गया है, जिससे खूबसूरती और बढ़ गयी है।
       रेड क्रॉस के इस भवन को किए गए रिनोवेट में सारा खर्च बाहरी लोगों के कंट्रीब्यूशन से बहुत कुछ काम हुआ है, जो एक सराहनीय पहल है। रेड क्रॉस सोसाइटी का एक भी पैसा खर्च रिनोवेशन में नहीं हुई है। यह हॉल काफी सुंदर बना है।
         इस वर्ष पितृपक्ष मेला में भी रेट क्रॉस के बड़े भवन जो वाताकुलीन है, उन्हें यात्रियों के अवसान के रूप में प्रयोग किया जाएगा। लोगों को ठहरने की काफी उत्तम व्यवस्था यहां रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा कोरोना काल में भी काफी बढ़-चढ़कर सहयोग किया है। रेड क्रॉस संस्थान इसलिए होता है कि बढ़-चढ़कर के सामाजिक क्षेत्र में सभी लोगों के योगदान से एक सकारात्मक प्रभाव हो और जहां पर भी आपदा की स्थिति हो  या मेडिकल स्थिति हो, इस समय में रेड क्रॉस  के दायित्व और बढ़ जाते हैं। वैसे इन चीजों में जो काम किए जाते हैं वह सभी सराहनीय योग्य है। उन्होंने रेड क्रॉस को धन्यवाद दिया है। रेड क्रॉस और आगे बढ़े। रेड क्रॉस हर क्षेत्र में आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि पितृपक्ष मेला में भी इनके द्वारा तीर्थ यात्रियों को सेवा भाव से सहयोग किया जाता है। मेला अवधि में मेडिकल कैम्प भी रेड क्रॉस द्वारा चलाया जाता है। 
     इसके पश्चात जिला पदाधिकारी ने अपने हाथों से दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर पर बैठकर उनसे हाल-चाल पूछा। उपस्थित दिव्यांग जन ने जिला पदाधिकारी को इस अवसर पर कोटि-कोटि धन्यवाद दिया है।
     इसके पश्चात जिला पदाधिकारी ने मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि रेड क्रॉस में काफी अच्छा सुंदर भवन बना है। पितृपक्ष मेला में यहां आवासन के रूप में प्रयोग किया जाएगा। यह काफी सराहनीय पहल है कि आज 25 लोगों को व्हीलचेयर प्रदान किया गया। यह भी काफी हर्ष की बात है।
   इस अवसर पर रेड क्रॉस के सम्मानित सदस्य अनूप केडिया, डालमिया जी, डॉ विजय करण, कौशलेंद्र प्रताप सहित जिले के गण्यमान्य व्यक्ति अनंत दीक्षित अमन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।