छात्राओं को दी गई बौद्धिक एवं शारीरिक विकास की जानकारी

छात्राओं को दी गई बौद्धिक एवं शारीरिक विकास की जानकारी 
रिपोर्टः डीकेपंडित गयाबिहार
बोधगया ।हंसराज पब्लिक स्कूल खरांटी में सशस्त्र सीमा बल एवं मनन वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में सशस्त्र सीमा बल के डीआईजी छेरिंग दोरजे के प्रयास से लड़कियों में बौद्धिक एवं शारीरिक विकास से संबंधित जानकारी जिसमे खास
तौर पर लड़कियों के शारीरिक विकास खान पान के द्वारा जो जो परिवर्तन होते है उसकी जानकारी दी गयी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्ग अष्टम से दशम तक के छात्राओं को आने वाली परेशानियों के बारे में बताना तथा
उसका समाधान कैसे हो ये रहा | बच्चियों को इस सम्बन्ध में जानकारी कोलकाता से आये हुए विख्यात गैनोकोलोजिस्त डॉ प्रदीप कुमार मित्र जो की एण्डोस्कोप सोसाइटी ऑफ़ इंडिया के सचिव भी है। छात्राओं को यह भी बताया गया की जो बच्चे अपने खान पान में ज्यादातर जंक फ़ूड ले रहे है उनसे बचने को बताया गया साथ ही समाधान के लिए कसरत व्यायाम को आवश्यक बताया गया खाते समय मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल बहुत ही हानिकरक बताया गया साथ ही लड़कियों के मन में जो भी दुविधाएं थी वे बेहिचक पूछी तथा उनकी शंकाओं का सफल समाधान भी प्राप्त की। विदित हो की हंसराज पब्लिक स्कूल में बच्चों का सर्वांगीं बिकास को ध्यान में रखते हुए इस तरह के कार्यक्रम
का आयोजन समय पर किया जाता है क्यूंकि मन जाता है की विद्यालय ही बच्चियों तथा बच्चों के लिए सभी तरह की जानकारी का स्थान होता है।कार्यक्रम के अंत में सभी को संबोधित करते हुए विद्यालय के निर्देशक श्री मनीष रुखैयार ने बताया की विद्यालय का कर्तव्य होता है की वो अपने छात्रों का सही मार्गदर्शन बिलकुल माता पिता की तरह करें इसी वजह से इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहते है। साथ ही उन्होंने आये हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद देते हुए कहा की उनके ज्ञान को बच्चों के बिच बताने से सभी लाभान्वित हुए।इस मौके पर प्राचार्या सुरभि रूखैयार,सशस्त्र सीमा बल के इंस्पेक्टर सी मंगेश, शिक्षक पुनम गुप्ता,सौरेन बनर्जी सहित अन्य मौजूद थे।