ज़िला पदाधिकारी ने बताया कि सरस्वती पूजा में कोविड 19 के दिशा निर्देश का अनुपालन करना अनिवार्य है।

ज़िला पदाधिकारी ने बताया कि सरस्वती पूजा में कोविड 19 के दिशा निर्देश का अनुपालन करना अनिवार्य है।
                गया, 14 फरवरी, 2021,
रिपोर्टः
दिनेश कुमार पंडित
  बिहार के जिला गया में ज़िला पदाधिकारी, गया श्री अभिषेक सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, श्री आदित्य कुमार द्वारा संयुक्त अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी सरस्वती पूजा, 2021 पर विधि व्यवस्था संधारण के संबंध में गया ज़िला के अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी के साथ  जिलाधिकारी के प्रकोष्ठ में बैठक की गई। 
                ज़िला पदाधिकारी ने बताया कि सरस्वती पूजा में कोविड 19 के दिशा निर्देश का अनुपालन करना अनिवार्य है। जितने भी जुलूस निकलते है, प्रतिमा बैठाया जाता है सभी का लाइसेंस संबंधित थाना से बनाया जाएगा और सभी के पास लाइसेन्स अनिवार्य रूप से होना चाहिए। लाइसेन्स बनाने के समय प्रतिमा की ज़िम्मेदारी लेने वाले 10 लोगों के नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर लिखना ज़रूरी है। संबंधित क्षेत्र में थानाध्यक्ष एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के पास उसकी सूची उपलब्ध होना चाहिए। प्रतिमा विसर्जन के समय 5 लोग से ज़्यादा शामिल नहीं हो सकते हैं। 
                इस वर्ष भी सरस्वती पूजा में डीजे/लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को निदेश दिया कि अपने क्षेत्र के सभी डीजे/लाउडस्पीकर वाले को स्पष्ट निदेश कर दिया जाए कि कही भी सरस्वती पूजा में डीजे नहीं होना चाहिए मिलने पर ज़िम्मेदार व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
                संवेदनशील जगहों पर विशेष पुलिस फ़ोर्स के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी, थानाध्यक्ष स्वयं उपस्थित रहेंगे। जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपने क्षेत्रान्तर्गत शांति समिति की बैठक करने का निदेश दिया। 
                वरीय पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य कुमार ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के समय यदि रास्ते मे कोई मस्जिद आता है तो वहां पर स्पेशल फोर्स दिया जाएगा और सभी का रूट चार्ट संबंधित थाना में होना चाहिए। मूर्ति विसर्जन दिनांक-17 फरवरी, 2021 तक निश्चित रूप से सभी जगह का हो जाना चाहिए इसे सुनिश्चित संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, थानाध्यक्ष करेंगे। उन्होंने बताया की संवेदनशील क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी लगाने की आवश्कता है, यह सुनिश्चित करेंगे। 
                बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, ज़िला पंचायत राज पदाधिकारी, पुलिस उपाध्यक्ष, विधि व्यवस्था सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।