डॉ मनमोहन सिंह के कार्यकाल मे राज्यसभा से पास महिला आरक्षण विधेयक आज लोकसभा मे पेश होने से देश की आधी आबादी मे हर्षः कांग्रेस

* डॉ मनमोहन सिंह के कार्यकाल मे राज्यसभा से पास महिला आरक्षण विधेयक आज लोकसभा मे पेश होने से देश की आधी आबादी मे हर्षः कांग्रेस 
रिपोर्टः डीकेपंडित 
        गया।   भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वर्षों पुरानी लंबित  मांग , तथा देश के पूर्व विद्वान यशसवी प्रधनमन्त्री डॉ मनमोहन सिंह के कार्यकाल मे राज्यसभा से पारित महिला आरक्षण विधेयक को कांग्रेस पार्टी के प्रेरणा श्रोत, सी पी पी चेयर पर्सन सोनिया गांधी की शुरुआती संघर्ष,तथा कल कांग्रेस पार्टी द्वारा संसद के विशेष सत्र मे पुर्जोंर मांग पर आज लोकसभा मे महिला आरक्षण विधेयक के पेश होने से देश की आधी आबादी महिलाओ मे हर्ष व्याप्त हो गया है। 
              बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्तता प्रो विजय कुमार मिठु, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी रिसरच विभाग के प्रदेश महासचिव प्रो डॉ मधुबाला, पूर्व विधायक मो खान अली, जिला उपाध्य्क्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, बिपिन विहारी सिन्हा, कुंदन कुमार, यूवा कांग्रेस अध्य्क्ष विशाल कुमार, मो शमीम आलम, मो समद, मो अजहरुद्दीन, शिव कुमार चौरसिया, अभिशेक् श्रीवास्तव, श्रवण पासवान, आदि ने कहा की कांग्रेस पार्टी शुरू से ही महिला आरक्षण की हिमायती रही है तथा संसद के विशेष सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस वर्किंग कमिटी की हैदराबाद की बैठक मे महिला आरक्षण विधेयक को प्रमुख्ता से लाने का ऐतिहासिक निर्णय तथा विशेष सत्र मे बार, बार इस मांग को दोहराने की बाद ही आज लोकसभा मे यह लंबित विधेयक लाया गया। 
           नेताओ ने कहा की महिला आरक्षण विधेयक पारित हो कर अधिसूचित होने पर लोकसभा मे महिला सांसदों की संख्या 181 होगी। 
            नेताओ ने कहा की अब देश की महिलाएँ ग्राम पंचायत सरकार, नगर निकाय सरकारो मे उन्हें आरक्षण वर्षों से मिल रही थी, परन्तु राज्य एवम  केन्द्र की सरकार मे हिस्सेदारी की मांग वर्षों से लंबित था, जो जल्द पुरी होगी।