गरीबों की आवाज बुलंद करना हम पार्टी का मुख्य उद्देश्य।

गरीबों की आवाज बुलंद करना हम पार्टी का मुख्य उद्देश्य। 
रिपोर्टः डीकेपंडित 
 गया ।गया स्थित जीपी पैलेस, गोदावरी में हिंदुस्तानी मोर्चा (से०) पार्टी के नगर प्रखंड इकाई की बैठक संगठनात्मक समीक्षा तथा आने वाले  लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी हेतु प्रखंड चुनाव अभियान समिति की गठन को लेकर विस्तृत विचार विमर्श हेतु प्रखंड उपाध्यक्ष रेखा देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बतौर विशिष्ट अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह बेलागंज विधानसभा प्रवेक्षक श्री रितेश कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा तथा गया जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी उपस्थित हुए। बैठक में नगर प्रखंड के सभी पदाधिकारी एवं सभी पंचायत के अध्यक्ष के अलावा समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित हुए। बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा पर्यवेक्षक श्री रितेश कुमार ने कहा सभी समर्पित कार्यकर्ता साथी संगठन को मजबूत करने में लग जाए पार्टी के संदेश और आदरणीय नेता श्री जीतन राम मांझी जी तथा डॉ संतोष कुमार मांझी जी के पैगाम को हर गांव पंचायत में पहुंचने का काम करें। हमारे नेता का पार्टी गठन का उद्देश्य ही गरीब वंचित शोषित पीड़ित की आवाज बुलंद करना और उनके अधिकार की लड़ाई लड़ना है।
बैठक में बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश सिंह, बुलबुल सिंह, अनिल यादव ,आयुष पासवान, राकेश कुमार ,रामसनेही मांझी, रमेश पासवान, धर्मेंद्र मांझी, नंदू पासवान ,संतोष चौधरी, संतोष दिनेश मांझी, हरेंद्र कुमार, रामावतार मांझी आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।