आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वाधान में व्याख्यान का आयोजन


आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वाधान में व्याख्यान का आयोजन
रिपोर्टः डीकेपंडित गयाबिहार
मगध विश्वविद्यालय बोधगया के रसायन विज्ञान विभाग तथा आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वाधान में व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता डॉ इंद्रजीत कुमार, विभागाध्यक्ष विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग थे।उन्होंने अपना वक्तव्य "फिजिको केमिकल एस्पेक्ट आफ ग्लोबल वार्मिंग" विषय पर दिया। उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग के लिए उत्तरदायी गैसों पर चर्चा की।साथ ही साथ उन्होंने बताया कि बढ़ते औधोगिककरण से जिसतरह से गैसों का उत्सर्जन बढ़ रहा है, वह जलवायु तथा वायुमंडल के लिए चुनौतीपूर्ण है।उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग के लिए उत्तरदायी गैसों के भौतिक एवम रासायनिक गुणों पर परिचर्चा की।मगध विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय के अध्यक्ष प्रो वीरेंद्र कुमार तथा मगध विश्वविद्यालय के आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर प्रो मुकेश कुमार ने भी ग्लोबल वार्मिंग तथा पर्यावरण के बारे में परिचर्चा की। कार्यक्रम की शुरुआत स्नातकोत्तर रसायन विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अतुल कुमार श्रीवास्तव ने की। जिसमें उन्होंने विस्तार से विभाग में वर्तमान एवम भविष्य में होने वाली गतिविधियों की सूचना दी। मुख्य अतिथि का परिचय  डॉ पार्थ प्रतिम दास  तथा धन्यवाद ज्ञापन  डॉ सुमित कुमार ने किया। कार्यक्रम का संचालन विभाग की शोध छात्रा श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव ने किया। इस कार्यक्रम भौतिक विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो विजय कुमार वर्मा, वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ एनके सिंह, जंतु विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो दिलीप केसरी तथा भौतिक विज्ञान विभाग से डॉ रेणु कुमारी, डॉ अंकुर्वा , जंतु विज्ञान विभाग से डॉ पूनम एवं डॉ अदिति उपस्थित थी।