उत्कृष्ट सेवा के लिए डिप्टी कमांडेंट ज्ञानेंद्र कुमार को महानिदेशक गोल्डन डिस्क से हुए सम्मानित

उत्कृष्ट सेवा के लिए डिप्टी कमांडेंट ज्ञानेंद्र कुमार को महानिदेशक गोल्डन डिस्क से हुए सम्मानित
रिपोर्टः डीकेपंडित 
बोधगया। 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय में नक्सल अभियान में 2020 अक्टूबर से  डिप्टी कमांडेंट ज्ञानेंद्र कुमार  मुख्यतौर पर वाहिनी के प्रचालन को सुचारू रूप से संपादित कर रहे हैं। जिसमें वाहिनी को बड़ी सफलता मिली इस कार्य में उन्होंने स्वयं नक्सल अभियान में टीम कमांडर के सफलतापूर्वक कई ऑपरेशन को अंजाम दिया है। जिसमें कई कुख्यात नक्सली को स्वचलित हथियार के साथ पकड़ा है जैसे अशोक सिंह भोक्ता जो की छकरबंधा में चार निर्दोष को फांसी पर लटका दिया था, इसे तीन स्वचलित के साथ पकड़ा था। उत्कृष्ट सेवा के लिए डिप्टी कमांडेंट ज्ञानेंद्र कुमार को महानिदेशक गोल्डन डिस्क से सम्मानित किया गया साथ ही पूर्व में इन्हें डीजी सिल्वर डिस्क, आईजी कमेंडेशन,डीआईजी ऑपरेशन सम्मान भी प्रदान किया गया है।डिप्टी कमांडेंट ज्ञानेंद्र कुमार औरंगाबाद जिले के ग्राम लोदीपुर के निवासी हैं। सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट एचके गुप्ता ने बताया कि सशस्त्र सीमा बल के जवान सेवा सुरक्षा और बंधुत्व के सिद्धांत पर निगहबानी में लगी हुई है और नक्सलियों पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इस सम्मान के लिए 29वीं वाहिनी  कमांडेंट एचके गुप्ता ने बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।