रजिस्ट्रेशन शुल्क हो कम नही तो काॅलेज में होगा तालाबंदी:- अभाविप

 

रजिस्ट्रेशन शुल्क हो कम नही तो काॅलेज में होगा तालाबंदी:- अभाविप 
रिपोर्टः डीकेपंडित
बिहार के गया में  अखिल भारतीय विधार्थी परिषद गया कॉलेज इकाई के द्वारा 22 - 25 रजिस्ट्रेशन फार्म भरने के नाम पर छात्र-छात्राओ से जो अत्यधिक शुल्क लिया जा रहा है उसके खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। अभाविप के छात्र नेताओं ने कहां कि अगर जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन शुल्क कम नही किया जाता है तो अभाविप काॅलेज में तालाबंदी करेगी।

वही अभाविप गया कॉलेज गया इकाई के अध्यक्ष विनायक कुमार ने कहा कि रजिस्ट्रेशन शुल्क कम करने को लेकर प्राचार्य से बात हुई थी पर प्राचार्य छात्र-छात्राओ कि समस्याओ को ध्यान नही दिये और मनमाना शुल्क वसूल रहे है जिसे अभाविप कभी बर्दाश्त नही कर सकता है। गया महाविद्यालय में माइग्रेशन के नाम पर भी अत्यधिक शुल्क लिया जा रहा है जो कि गलत है। इंटर में पढने वाले छात्र-छात्राओ को उन्हे आईडी कार्ड नही दिया गया जो कि गया कॉलेज प्रशासन कि दयनीय स्थिति को दर्शाता है। काॅलेज में छात्र-छात्राओ को मूलभूत सुविधाओ से दुर रखा जा रहा है जिससे वर्ग करने आ रहे छात्र-छात्राओ को महाविद्यालय में समस्याओ का सामना करना पड रहा है। इन सभी समस्याओ कि लिखित शिकायत काॅलेज प्रशासन से कि गई है जिस ओर ध्यान नही दिया जा रहा है। अगर जल्द से जल्द समस्याओ का समाधान नही होता तो काॅलेज में तालाबंदी होगी। जिसके जिम्मेवार काॅलेज प्रशासन होगी।

वही अभाविप गया महाविद्यालय के अभाविप उपाध्यक्ष हर्ष कुमार ने कहां कि  गया कॉलेज के पूर्व प्राचार्य ने जो लुट का खेल खेला था उसे खेल को खत्म करने के बजाय वर्तमान प्राचार्य उसमे शामिल होते जा रहे है। अगर काॅलेज प्रशासन गया कॉलेज में शैक्षणिक माहौल नही बनाती है तो अभाविप जोरदार प्रदर्शन करेगी। सभी छात्र-छात्राओ को पढ़ाई करने योग्य वर्ग जल्द तैयार किया जाए एवं सारी मुलभूत सुविधाओ को उपलब्ध कराई जाए। मगध विश्वविद्यालय प्रशासन ने जो रजिस्ट्रेशन और माइग्रेशन में छात्र-छात्राओ को परेशान करने का काम कर रही है उसके खिलाफ भी विश्वविद्यालय में आन्दोलन होना तैय है।


वही गया कॉलेज प्राचार्य ने कहा कि इन सभी समस्याओ को जल्द दुर कर दिया जाएगा। समस्याओ के समाधान हेतु कठोर कदम उठाए जायेगें और गया कॉलेज गया को एक नई पहचान देने हेतु सभी छात्र-छात्राओ से मदत लि जाएगी और उनकी समस्याओ का समाधान किया जाएगा।

इस मौके पर विनायक कुमार,हर्ष कुमार, अंकित सागर, लक्ष्मीकांत कुमार, अंकित कुमार, सौरव कुमार,आदित्य कुमार,अनुज कुमार,विवेक कुमार आदि मौजूद थे।