इस वर्ष 28 सितंबर से शुरू होने वाले पितृपक्ष मेला 2023 के अवसर पर देश विदेश से आये सभी तीर्थयात्रियों के लिए राज्य सरकार द्वारा नि:शुल्क आवासन की उत्तम व्यवस्था


इस वर्ष 28 सितंबर से शुरू होने वाले पितृपक्ष मेला 2023 के अवसर पर देश विदेश से आये सभी तीर्थयात्रियों के लिए राज्य सरकार द्वारा नि:शुल्क आवासन की उत्तम व्यवस्था
रिपोर्टःडीकेपंडित 
गया(बिहार)।इस वर्ष 28 सितंबर से शुरू होने वाले पितृपक्ष मेला 2023 के अवसर पर देश विदेश से आये सभी तीर्थयात्रियों के लिए राज्य सरकार द्वारा नि:शुल्क आवासन की उत्तम व्यवस्था गया के गांधी मैदान में टेंट सिटी का निर्माण करवाया गया है।* इस वर्ष टेंट सिटी में 2500 आवासन की व्यवस्था रखी गयी है।

*-: टेंट सिटी में उपलब्ध नि:शुल्क सुविधाएं :-*

- आवासन की व्यवस्था।
- समान रखने के लिए लॉकर की व्यवस्था।
- MAY I HELP YOU काउंटर की व्यवस्था।
- सुरक्षा के लिए पर्याप्त सिक्योरिटी गार्ड एवं सीसीटीवी की व्यवस्था।
- शुद्ध पेयजल की व्यवस्था।
- पर्यपत चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था। 
- टेंट सीटी में यात्रियों के गंगा जल आपूर्ति योजना के अंतर्गत गंगा जल अपूर्तित करवाया जा रहा, देश विदेश से आये यात्री जो टेंट सिटी में आवासन करेंगे उन्हें भी गंगा जल पीने हेतु व्यवस्था किया गया है।
- पर्याप्त संख्या में डीलक्स शौचालय की व्यवस्था।
- 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति।
- टेंट सिटी के अंदर जीविका एवं सुधा डेयरी द्वारा अशुल्क शुद्ध शाकाहारी भोजन की व्यवस्था।
- पूरे मेला अवधि में भजन किर्तन के साथ साथ रामलीला की भी व्यवस्था की गई है।
- गांधी मैदान में सूचना जनसंपर्क विभाग द्वारा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में व्यापक प्रदर्शनी भी लगवाया जा रहा है, जिसके माध्यम से देश-विदेश से आने वाले सभी तीर्थ यात्री सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत हो सके।
     आप सभी तीर्थयात्रियों से जिला प्रशासन अपील करता है कि गांधी मैदान में आपके आवासन के लिए बनाए गए टेंट सिटी का भरपूर प्रयोग अवश्य करें।