भारतरत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की 121वीं जयंती मनाई गई।मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण

भारतरत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की 121वीं जयंती मनाई गई।मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण 
रिपोर्टः डीकेपंडित गयाबिहार 

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ के द्वारा आदि श्री चित्रगुप्त मंदिर गोदावरी के प्रांगण में एक कार्यक्रम आयोजित कर सम्पूर्ण क्रांति के जनक भारतरत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की 121वीं जयंती मनाई गई।मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया एवं उनके द्वारा किये गए कार्यों पर प्रकाश डाला। ज्ञात हो कि महासभा के द्वारा पितृपक्ष में यात्रियों की सेवा के लिए चिकित्सा शिविर भी लगाया गया है जिसमें निरंतर यात्रियों को स्वास्थ्य सेवा मिल रहा है।इसमें महासभा के लोग अपना योगदान दे रहे हैं।आज का कार्यक्रम युवा जिलाध्यक्ष बिष्णु कुमार सिन्हा एवं युवा जिला महामंत्री अमित श्रीवास्तव के संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित किया गया था जिसमें युवा संभाग के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही जिसमें आलोक सिन्हा, अजीत सिन्हा, रिंकू सिन्हा,राय हर्ष सिन्हा, रंजीत कुमार सिन्हा, बिक्रम बिनोद,सम्मी कुमार सिन्हा, राकेश कुमार,राजू सिन्हा,पवन कुमार सिन्हा आदि रहे साथ ही मुख्य विंग से विभूति भूषण उर्फ दिलीप कुमार सिन्हा, उपेंद्र कुमार सिन्हा, गोलोक बिहारी श्रीवास्तव, प्रभात शंकर उर्फ सुनील कुमार सिन्हा, अखौरी शैलेंद्र कुमार सिन्हा,रामानुज प्रसाद सिन्हा, रोबिन वर्मा आदि उपस्थित रहे।