अभाविप जगजीवन कॉलेज, मानपुर के अध्यक्ष आयुष शर्मा एवं मंत्री मीनू सिंह को बनाया गया।*

 

*अखिल भारतीय विधार्थी परिषद, गयाजी*

अभाविप जगजीवन कॉलेज, मानपुर के अध्यक्ष आयुष शर्मा एवं मंत्री मीनू सिंह को बनाया गया।
रिपोर्टः डीकेपंडित गयाबिहार
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जगजीवन कॉलेज इकाई का पुनर्गठन BCA भवन में किया गया। जिसमे मुख्य रूप से गया महानगर अध्यक्ष प्रियंका तिवारी, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य पशुपतिनाथ उपमन्यु, प्रदेश सह मंत्री सूरज सिंह,जिला संयोजक राजीव रंजन कुमार, जगजीवन कॉलेज अध्यक्ष अविनाश कुमार, मंत्री शनी सिंह मुख्य रूप में उपस्थित रहे. सभी ने मां सरस्वती एवं विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पजंली अर्पित कर एवं दिप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किए।

महानगर अध्यक्ष प्रियंका तिवारी ने सभी नए कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए संबोधन में बताया कि कार्यकर्ता संगठन का साधन बनकर राष्ट्र पुनर्निमाण के भव्य संकल्प लेकर कैंपस में सक्रिय रूप में छात्रहित में सक्रिय रहते है। आज परिषद के कार्यकर्ता 365 दिन कॉलेज कैंपस में कार्य करते है जिससे आज अभाविप विश्व का सबसे बड़ा एवं प्रभावशाली छात्र संगठन है। कार्यकर्ता कार्यक्रम की योजना करते हुए सांगठनिक ढांचा तैयार करना सीखते है। 

प्रदेश सह मंत्री सूरज सिंह ने नये दायित्व धारी कार्यकर्त्ता को सम्बोधित करते हुई कहा कि सभी समस्याओं का उत्तर व्यक्ति है, इसीलिए व्यक्ति निर्माण महत्वपूर्ण है, परिषद का कार्यकर्ता शिक्षा जगत में नही बल्कि समाज में भी विद्यार्थी परिषद का प्रतिनिधि बनकर तत्पर रहते है। परिषद छात्रों के बीच आंदोलन, समस्या समाधान, रचनात्मक कार्यों के संग कैंपस में सक्रिय रहती है। छात्रजीवन में सभी को परिषद से जुड़कर कार्य करने का अनुभव लेना चाहिए। सामाजिक स्तर व छात्रहित में चलाए जा सकने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मिशन साहसी, स्टडी सर्कल, परिषद कि पाठशाला समाज के हर एक वर्ग के छात्र-छात्राओ को जागृत कर रही है। विद्यार्थी परिषद एक ऐसा संगठन है जो सभी छात्रों को साथ लेकर चलता है तथा कॉलेज कैंपसों में विद्यार्थियों की आवाज बनकर सक्रिय रहता है।

कार्यकम का संचालन मैक्स अवस्थी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन मानपुर नगर मंत्री रंजीत कुमार ने दिया।इस इकाई पुनर्गठन कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र छात्राएं एवं अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अध्यक्ष आयुष कुमार, उपाध्यक्ष संजीव शर्मा,स्वीटी कुमारी,सोनू कुमा, खुशी कुमारी,मंत्री मीनू कुमारी,सह मंत्री प्रीती कुमारी, खुशबू कुमारी,आनंद कुमार,मुस्कान कुमार, सागर कुमार,राहुल कुमार,सोशल मीडिया प्रमुख विजय कुमार,SFD  प्रमुख हिमांशु राज,
SFS प्रमुख गौतम कुमार,राष्ट्रीय कलामंच प्रमुख दीपक कुमार,खेल गतिविधि प्रमुख रीतिक शर्मा,NSS प्रमुख  बिंदिया कुमारी,NCC प्रमुख भास्कर कुमार,
छात्रावास प्रमुख मोनिका कुमारी,महिला छात्रावास प्रमुख गुनगुन, कुमारी सदस्य रिया कुमारी,सदस्य अनामिका कुमारी, सुहानी कुमारी,कुंदन कुमार,जयकांत सिंह को बनाया गया।

 

इस मौके पर रितिक रोशन,आदित्य कुमार,सौरभ कुमार,विनायक कुमार,साजन कुमार,लक्ष्मीकांत कुमार आदि मौजूद थे।