श्रीबाबू को भारतरत्न प्रदान कराने हेतु भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस संकल्पित *

* श्रीबाबू को भारतरत्न प्रदान कराने हेतु भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस संकल्पित  *
रिपोर्टः डीकेपंडित गयाबिहार
       गया।   महान स्वतंत्रता सेनानी, बिहार केशरी, राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री डॉक्टर श्रीकृष्ण सिंह जी की 136 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर स्थानीय चौक स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण मे " आधुनिक बिहार के निर्माता श्रीबाबू को भारतरत्न " विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
        गोष्ठी की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू ने किया तथा संचालन  कॉंग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष  टिंकू गिरी ने किया।
             कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली ने कहा  कि  अविभाजित बिहार के विकास में अतुलनीय, अद्वितीय के योगदान के लिए बिहार केशरी  श्रीबाबू  को बिहार के  लोग हमेशा  याद करेंगे। 
           वामपंथी चिंतक मुरारी शर्मा  ने कहा कि डॉक्टर श्रीकृष्ण सिंह ने बैद्यनाथ धाम मंदिर मे दलितों को प्रवेश करा कर दलित उत्थान और सामाजिक सशक्तिकरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
              गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रो विश्वनाथ कुमार ने कहा कि बिहार के अधिकांश लोग डॉक्टर श्रीकृष्ण सिंह जी को श्रद्धा से बिहार केशरी और श्रीबाबू के नाम से संबोधित करते थे।
                     जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, शशि कांत  सिन्हा, सुनील कुमार सिन्हा, उदय शंकर पालित, प्रद्युम्न दुबे, विनोद उपाध्याय, मोहम्मद समद, रूपेश चौधरी, अशोक राम, कृष्ण प्रसाद,  मुरारी शर्मा, श्रावण पासवान, मिथिलेश सिंह, विपिन बिहारी सिन्हा, कुंदन कुमार आदि ने एक स्वर से श्रीबाबू को भारतरत्न दिलाने हेतु राज्य सरकार द्वारा निर्णय कर केंद्र सरकार को वर्षो पूर्व भेजने के बाद भी अभी तक उन्हें भारतरत्न से नहीं मिलने पर  रोष व्यक्त करते हुए,  इसके लिए आंदोलन शुरू कर दिल्ली तक धरना प्रदर्शन करने  का निर्णय लिया।
             नेताओं ने कहा कि बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के लोकप्रिय अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह जी के निर्देशानुसार श्रीबाबू की जयंती कल राज्य के सभी जिला,  प्रखंड कॉंग्रेस कमिटी द्वारा मनाई जायेगी,  तथा राज्य स्तर पर इनकी जयंती पखवाड़ा 26 अक्टूबर 2023 को पटना मे आयोजित होगा, जिसमें राज्य के कोने,  कोने से हज़ारों,  हजार की संख्या मे डॉक्टर श्रीकृष्ण सिंह जी को चाहने वाले तथा इन्हें भारतरत्न के लिए संघर्षरत लोग शामिल होगें।