रावण दहन आयोजन समिति के सदस्यों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

*डीएम डॉ त्यागराजन एसएम एवं एसएसपी आशीष भारती ने शेरघाटी में रावण दहन की तैयारियों का लिया जायजा*

*रावण दहन आयोजन समिति के सदस्यों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
रिपोर्टः डीकेपंडित गयाबिहार

     गया, 23 अक्टूबर 2023,  जिला पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने सोमवार को शेरघाटी का दौरा किया। विजयादशमी के मौक़े पर रंगलाल हाई स्कूल के मैदान में आयोजित होने वाले रावण दहन की तैयारियों का निरीक्षण किया।
     उन्होंने रावण दहन कार्यक्रम के आयोजन समिति के सदस्यों तथा शेरघाटी नगर परिषद को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण में बताया गया कि लगभग 20 हजार से ऊपर लोग एक साथ रावण दहन कार्यक्रम देखने पहुचेंगे,   बड़ी संख्या में भीड़ को ध्यान में रख कर सभी आवश्यक तैयारियां कर ले। उन्होंने रोशनी का पुख्ता इंतजाम रखने के साथ भीड़ को नियंत्रित करने का दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि रावण दहन के पश्चात आने वाले हर व्यक्ति सुरक्षित और ससमय वापस लौट सकें। उन्होंने मैदान में पर्याप्त  रोशनी की व्यवस्था पर ज़ोर दिया।
        उन्होंने शेरघाटी एसडीओ कहा कि बैरीकेडिंग का पुख्ता इंतजाम रखें। सभी प्रवेश एवं निकास गेट पर सभी प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त रखें।
          वहीं एसएसपी आशीष भारती ने मौक़े पर मौजूद शेरघाटी डीएसपी राजकिशोर सिंह को सुरक्षा को मैदान के अलावा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती का निर्देश दिया।
रावण दहन के पश्चात आम लोगो को तुरंत ही ग्राउंड से निकलने की होड़ रहती है। इसपर विशेष ध्यान रखना होगा।

             वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि  कंट्रोल रूम, पर्याप्त सीसीटीवी, पर्याप्त संख्या में ड्रोन की पूरा व्यवस्था रखें। लगातार माइकिंग भी करवाते रहें।
इस मौक़े पर शेरघाटी एसडीओ अनुग्रह नारायण सिंह डीएसपी राजकिशोर सिंह थानाध्यक्ष विमल कुमार बीडीओ स्नेहिल आंनद सीओ सुधीर तिवारी मुख्य पार्षद प्रतिनिधि पवन किशोर उपाध्यक्ष तालकेश्वर चौधरी राजू अग्रवाल दिनानाथ पांडेय आदि मौजूद थे।
      निरीक्षण के पूर्व डीएम एव एसएसपी द्वारा अनुमंडल कार्यालय शेरघाटी में एसडीएम एव एसडीपीओ शेरघाटी सहित शेरघाटी अनुमंडल के पदाधिकारियों एव पुलिस पदाधिकारियों के साथ दुर्गा पूजा के अवसर पर इस अनुमंडल क्षेत्र में शांति व्यवस्था एव विधि व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से किये गए तैयारी का जानकारी लिया। जिला पदाधिकारी ने बताया कि दुर्गा पूजा के अवसर पर शेरघाटी अनुमंडल में कुछ संवेदनशील क्षेत्र/ स्पॉट हैं, उसके संबंध में अग्रेतर क्या तैयारी है, इसकी पूरी जानकारी लिया। क्या क्या ऐतिहात बरतने हैं, इसपर भी विस्तार से चर्चा हुई। पिछले कुछ वर्षों में इस क्षेत्र में छिटपुट जो भी घटनाएं हुई हैं, पुराने केस के जो भी असमाजिक तत्व हैं उनके विरुद्ध क्या करवाई हुई है, उसकी भी जानकारी लिया। 
    निदेश दिया कि पर्यपात सीसीटीव, ड्रोन एव वीडियोग्राफर को लगा कर हर एक चीज पर नजर रखे। सभी अधिकारी अच्छी तरह अपने ड्यूटी स्थान पर रहकर विधि व्यवस्था बनवाये रखे। शेरघाटी अनुमंडल क्षेत्र में 145 पूजा पंडाल निर्माण हेतु लाइसेंस निर्गत किए गए हैं पूरे शांति माहौल में मूर्ति विसर्जन करवाने का निर्देश दिए हैं।