गया जंक्शन से श्रीबाबू की जयंती पखवाड़ा मे शामिल होने सैकड़ों की संख्या में कॉंग्रेस पार्टी के नेता, कार्यकर्ता पटना रवाना

*गया जंक्शन से श्रीबाबू की जयंती पखवाड़ा मे शामिल होने सैकड़ों की संख्या में कॉंग्रेस पार्टी के नेता,  कार्यकर्ता पटना
रवाना 
रिपोर्टः डीकेपंडित गयाबिहार 
            बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के लोकप्रिय,  जुझारू प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के आह्वान पर आज गया से सैकड़ों की संख्या में  कॉंग्रेस पार्टी के नेता,  कार्यकर्ता गया जंक्शन से विभिन्न ट्रेनों,  छोटी,  बड़ी गाडियों से पटना के कॉंग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम मे आयोजित होने वाले बिहार केशरी,  आधुनिक बिहार के निर्माता, राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री डॉक्टर श्रीकृष्ण सिंह जी की 136 वीं जयंती पखवाड़ा समारोह मे  शामिल होने के लिए रवाना हुए।
          गया से बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू,  पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली,  जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष युगल किशोर सिंह, विपिन बिहारी सिन्हा,कुंदन कुमार,  पंकज पासवान, मोहम्मद नवाब अली,  शंभू शरण सिंह,  मदन सिंह, गिरे न दर कुमार,  शिव कुमार चौरसिया,  बबलू राम,  राजेश कुमार,  बृजेश राय, टिंकू गिरी, प्रियरंजन डिम्पल, आयुष केशरी, राम कृष्णा सिंह, आदि ने कहा कि बिहार के चहुंमुखी विकास, सामाजिक समरसता के मसीहा,  अनुसूचित जाति, जनजाति को लाख विरोध के बाद भी देवघर मंदिर गर्भ गृह मे प्रवेश कराने वाले,  जमींदारी प्र था को समाप्त करवाने वाले, बिहार को बेस्ट एडमिनिस्ट्रेटिव स्टेट का खिताब दिलाने वाले बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉक्टर श्रीकृष्ण सिंह  की जयंती मे उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया जाएगा।
           नेताओं ने कहा कि डॉक्टर श्रीकृष्ण सिंह जी को भारतरत्न दिलाने के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संकल्प को प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह जी के नेतृत्व मे  आवाज बुलंद किया जाएगा ।