बेलागंज पंचायत के अग्रवाल हाई स्कूल में *"जनसंवाद"* कार्यक्रम का आयोजन किया गयाःडीएम।

बेलागंज पंचायत के अग्रवाल हाई स्कूल में  *"जनसंवाद"* कार्यक्रम का आयोजन किया गयाःडीएम
गया, 28 अक्टूबर 2023, 
रिपोर्टः डीकेपंडित
गया।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बेला प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पाईबीघा के मध्य विद्यालय में एव बेलागंज पंचायत के अग्रवाल हाई स्कूल में  *"जनसंवाद"* कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिलेभर के सभी पंचायतों में जिला ,अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों  एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
        जन संवाद का मुख्य उद्देश्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों/ प्रखंड समन्वय समिति/ युवा वर्ग/ महिला वर्ग/ सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक रूप से पिछड़े एवं कमजोर वर्गों / दिव्यांगजनों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए  सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में आम जनों को जानकारी प्रदान करते हुए इस संबंध में सुझाव एवं प्रतिक्रिया प्राप्त कर  उसका निराकरण करना है।
उपस्थित आमजनों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं  की संबंधित पदाधिकारियों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया ।  जिसमें स्वास्थ्य, आवास योजना, सड़क, विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग, पेंशन योजना, उत्पाद विभाग,  मत्स्य, कल्याण विभाग,ग्रामीण कार्य विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग पीएचईडी, बैंकिंग, महिला सुरक्षा आदि मुख्य रूप से शामिल हैं।
      कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्वागत भाषण करते हुए पंचायत राज पदाधिकारी ने विषतार से सभी विभागों के योजनाओं के बारे में आमजनों को अवगत करवाया।
        जिला पदाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम ने यहां आए हुए सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारी, आम जनता का हार्दिक अभिनंदन किया है। उन्होंने कहा कि यह जन संवाद कार्यक्रम सभी जिलों के सभी पंचायतो में आयोजित हो रहा है। हम सभी प्रशासन के अधिकारी यहां पर आप सभी के बीच आये हैं। इस क्षेत्र में पंचायत के स्थिति/ योजनाओं की स्थिति के बारे में आप सभी के बीच आकर के समझना चाहिए। लोगों के साथ एक संवाद स्थापित करना चाहिए। इसी सब इन उद्देश्य को ध्यान में रखकर आज आप लोगों के बीच हम सभी अधिकारी उपस्थित हुए हैं और काफी खुशी है कि काफी बड़ी संख्या में लोग यहां सरकार की योजनाओं को सुनने एवं जानकारी लेने के लिए आए हैं। 
        सरकार द्वारा कई सारे कदम और कार्य किया जा रहा है। कही न कही इस नए पीढ़ी के लोगो को शायद पूरी जानकारी नही है। कितना काम एवं विकास पिछले दो दशक में किया गया है। पिछले दो-तीन दशक में क्या-क्या विकास हुए हैं। क्या-क्या कमियां को दूर कर करके हर विभाग के क्षेत्र में एक नया इंफ्रास्ट्रक्चर /नए वातावरण को लाकर हर वर्ग के नागरिकों के बीच योजनाओं से लाभान्वित करवाने का प्रयास किया गया है। सड़क के क्षेत्र में कई बदलाव आए हैं। वर्तमान समय में उदाहरण के तौर पर देखा जाए पहले काफी आवागमन की समस्याएं थी अब नेशनल हाईवे को चौड़ीकरण कर आमलोगों को यातायात में काफी सहूलियत मिली है। ग्रामीण सड़क सभी जगह बन रहा है, जिसे मुख्यमंत्री टोला संपर्क योजना निश्चय के तहत लिया गया है। सभी सड़के निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण करने का निर्धारित है। हर गांव में नाली गली का निर्माण करवाया गया है। हर घर नल का जल पहुंचाया गया है। हर घर बिजली से आच्छादित किया गया है। पहले बिजली की क्या स्थिति थी और अब के समय में क्या स्थिति है अब हर घर में बिजली है, इसके बारे में आप अपने पूर्वज से पूछे। समृद्ध गांव स्वच्छ गांव के तहत हर गांव में लाइट लगवाने का कार्य किया जा रहा है, जो वर्ष 2025 तक पूर्ण हो जाएगा। हर गांव के हर घर में जो भी समस्या है उसे दूर करने का कार्य किया जा रहा है।
      आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित रखने के लिए जल- जीवन -हरियाली अभियान माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्रारंभ किया गया ताकि दिन प्रतिदिन पर्यावरण चेंजिंग के कारण यह पहल किया गया। समय पर पहले वर्षा होती थी जिससे किसान खेती करते थे लोगों को पानी की समस्या नहीं होती थी, परंतु वर्तमान समय में पर्यावरण संतुलन में थोड़ी बदलाव आया है इसे देखकर पर्यावरण संतुलन के लिए लगातार बड़े-बड़े कदम उठाए जा रहे हैं, जिसमें मुख्य रूप से वृहद पैमाने पर पौधारोपण किया जा रहा है। जल संरचनाओं को बनाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक जल संग्रह किया जा सके, बड़े-बड़े चेक डैम का निर्माण करवाया जा रहा है। पहाड़ों के पानी जो बर्बाद होते थे उसे भी संरक्षित करने के लिए बड़े-बड़े काम किया जा रहे हैं.  उन्होंने कहां की गया एवं बोधगया में हर वर्ष गर्मी के मैसम में पानी की अत्यंत समस्या होती है, पेयजल समस्या हमेशा बनी रहती है। भूगर्भ जलस्तर काफी नीचे चला जाता है।लगभग 178 क्यूबिक मिलियन लीटर पानी जो भूगर्भ जल से निकलता था/ दोहन कर करके लोगों तक पहुंचाया जाता था, उसे देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री ने बरसात मौसम में गंगा का पानी बहकर जो अन्यत्र समुद्र में चला जाता था, बर्बाद हो जाता था। उसे पानी को काफी बड़ी चुनौती लेकर संचय करने एवं सदुपयोग करने के लिए गया एवं बोधगया में हर घर गंगाजल उद्धव योजना के तहत लाया गया एवं गया जिले के नीमचक बथानी अनुमंडल के तेतर पंचायत में बड़ा जल संग्रह केंद्र बनाकर हजारों मिलियन लीटर पानी को संग्रह कर गया एवं बोधगया के घरों तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है। इससे गया एवं बोधगया के लोगों को भरपूर मात्रा में पानी भी मिल रहा है और भूगर्भ जल का दोहन भी नहीं किया जा रहा है। यह कार्य काफी ऐतिहासिक कार्य है।
     गया के फल्गु नदी को जो पहले सूखा रहता था, उसमे गया जी डैम बना कर अब 10 फ़ीट पानी सालो भर रखा जा रहा है। देश-विदेश से सालों भर तीर्थयात्री जो आते हैं उन्हें तर्पण करने के लिए पानी मिल सके इसके अलावा मां सीता पथ एवं सीता ब्रिज का भी निर्माण किया गया है।काफी आकर्षक लाइट भी लगाई गई है सीता पथ में भी पूरी रोशनी की व्यवस्था रखी गई है ताकि रात्रि के समय में भी तीर्थ यात्रियों को आवागमन में कोई असुविधा नहीं हो सके। सीता पथ में मिथिला पेंटिंग भी करवाया गया है। पिंडदान के लिए सारी व्यवस्थाएं यहां किया गया है। इससे गया जिला को यह फायदा होगा कि यहां की आर्थिक विकास मजबूत होगी। लोग ज्यादा से ज्यादा आएंगे तो ज्यादा से ज्यादा गया के कारोबार बढ़ेगा, लोगों को नौकरियां मिलेगी, लोगों को आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। लोगों की आर्थिक इकोनामी चैन मजबूत होगा।
             इसके अलावा संबोधित करते हुए कहा  " आमजन के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है, योजनाओं का लाभ कुछ लोगों तक ही मिल पा रहा है, तो कुछ को नहीं मिल पा रहा है।  इसका मुख्य कारण आमजनों में योजनाओं की जानकारी का अभाव है ।  उन्होंने  कहा कि स्थानीय स्तर पर आपकी बात पदाधिकारियों /कर्मियों द्वारा नहीं सुने जाने की स्थिति में प्रत्येक शुक्रवार को जनता दरबार में लिखित रूप में अपना आवेदन देकर समस्या का समाधान पा सकते हैं । व्यक्तिगत अथवा सामूहिक समस्याओं से जिला प्रशासन को आप अवगत कराएं, समस्याओं के निदान हेतु जिला प्रशासन आपकी सेवा में सदैव तत्पर है । स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जन-जन तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।
 इसी क्रम में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों द्वारा  अलग-अलग योजनाओं की जानकारी दी गई। 
      इसके पश्चात बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में आम जनों को जानकारी दी गई। 
        जीविका दीदियों , वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, नल जल, एवं आपदा के स्थिति में सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। 
 मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत दी जाने वाली राशि एवं  आयुष्मान भारत  जन आरोग्य योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क उपचार, आयुष्मान कार्ड हेतु ऑनलाइन आवेदन कैसे करें के संबंध मे एवं  लाभ लेने के लिए पात्रता , मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना, जननी बाल सुरक्षा योजना, रेफरल सुविधा,सिटी स्कैन, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर आदि के बारे में आमजन को जानकारी दी गई।
शिक्षा ग्रहण करने के लिए अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ अति पिछड़ा/ वर्ग पिछड़ा वर्ग/ अल्पसंख्यक समुदाय के लिए हॉस्टलों में निःशुल्क समुचित व्यवस्था उपलब्ध की गई है ।
     *जन संवाद को संबोधित करते हुए स्थानीय प्रमुख ने बताया कि इस पंचायत में पहली बार अमृतलाल मीणा जिला पदाधिकारी के बाद कोई दूसरा जिला पदाधिकारी के रूप में डॉ० त्यागराजन एसएम ने यहां आकर इस क्षेत्र के लोगों के साथ जन संवाद कार्यक्रम किया है। यह काफी हर्ष की बात है कि लोगों की समस्याओं को सुनने स्वयं रूबरू होते हैं और उनकी समस्याओं को यथा संभव समाधान करवाते हैं।*
     जिला पदाधिकारी ने कहा कि पाई बीघा पंचायत के लिए पंचायत सरकार भवन के लिए जमीन चिन्हित हो चुका है टेंडर भी हो चुकी है बहुत जल्द ही यहां पंचायत सरकार भवन बनने का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी 10 नवंबर को यहां अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन सिविल सर्जन द्वारा किया जाएगा साथ ही यहां उक्त तिथि से प्रसव का कार्य भी करवाया जाएगा। नियमित तौर पर चिकित्सक पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहेंगे इसे भी सुनिश्चित करवाया जाएगा।
     स्थानीय ग्रामीणों ने पाई बीघा बाजार से बाईपास निर्माण करवाने का अनुरोध किया। सूर्य मंदिर की साफ सफाई की मांग की। पाईबीघा पाइन की उड़ाही, सोनबरसा गांव में नाला निर्माण का अनुरोध किया। इसके अलावा पाई बीघा में एक एकड़ में फैले तालाब जिसे उड़ाही एवं छठ घाट निर्माण करवाने का अनुरोध किया।
     जन संवाद में उपस्थित उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता राजस्व, अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण, ज़िला पंचायत राज पदाधिकारी सहित ज़िला स्तरीय सभी विभागों के अधिकारी, प्रखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। सभी ने बारी बारी से अपनी विभागीय योजनाओं के बारे में लोगो को विषतार से बनाया।