145 लोगों से रफीगंज में वसूल किया गया जुर्माना

*145 लोगों से रफीगंज में वसूल किया गया जुर्माना*

अजय कुमार पाण्डेय/ अनिल कुमार विश्वकर्मा   ‌   औरंगाबाद: ( बिहार ) प्रखंड मुख्यालय रफीगंज स्थित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय  प्रशासन द्वारा कोविड -19 का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर मास्क जांच के नाम पर कुल - 145 लोगों से जुर्माना वसूल किया* गया! समाचार प्रेषण पूर्व जब इस संबंध में *रफीगंज प्रशिक्षु सह थानाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय से संवादाता ने दूरभाष पर बात की तो पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि थाना के माध्यम से हम लोगों द्वारा कुल - 90 लोगों से 50 रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से मास्क के नाम पर कुल - 4,500 रुपया जुर्माना वसूल किया* गया! *सी0ओ0 साहब भी मास्क जांच के नाम पर अलग चेकिग कर रहे थे! इसलिए आप सी0ओ0 साहब से भी बात कर कंफर्म हो लीजिएगा कि वर्तमान तक कुल कितने लोगों से कितना जुर्माना वसूल किया गया* है! तब संवाददाता ने जब *रफीगंज अंचलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह से दूरभाष पर वार्ता की तो पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मेरे माध्यम से मास्क के नाम पर 50 रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से कुल - 55 लोगों का चालान काट कर जुर्माना वसूल किया गया है!  इसलिए रफीगंज प्रशिक्षु सह थानाध्यक्ष एवं रफीगंज अंचलाधिकारी को मिलाकर कुल - 145 लोगों से मास्क के नाम पर जुर्माना वसूल किया* गया! जो *50 रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से कुल -  7, 250 रुपए की राशि जुर्माने के तौर पर वसूल की* गई! प्रखंड मुख्यालय *रफीगंज में प्रशासन द्वारा यह अभियान डाक बंगला रोड, कासमा रोड, ब्लॉक रोड, मछली मार्केट, मेन बाजार एवं थाना गेट के पास चलाया* गया*!! इस अभियान में *प्रशिक्षु सह थानाध्यक्ष, रफीगंज सुनील कुमार पाण्डेय, रफीगंज अंचलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह, एस0आई0 लाल बहादुर सिंह एवं सशस्त्र पुलिस बल शामिल* हुए!