29 अक्टूबर 2023, अहर्ता तिथि 01.01.2024 के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अन्तर्गत दिनांक 28.10.2023 (शनिवार) को विशेष अभियान दिवस आयोजित

29 अक्टूबर 2023, अहर्ता तिथि 01.01.2024 के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अन्तर्गत दिनांक 28.10.2023 (शनिवार) को विशेष अभियान दिवस आयोजित 
29 अक्टूबर 2023,
रिपोर्टः डीकेपंडित गयाबिहार 
 अहर्ता तिथि 01.01.2024 के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अन्तर्गत दिनांक 28.10.2023 (शनिवार) को विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया था जिस दौरान मतदान केन्द्र स्तरीय पदाधिकारियों (BLO) को अपने मतदान केन्द्र उपस्थित रहकर परिबंधन, विलोपन एवं संशोधन हेतु आवश्यक कार्रवाई किया जाना था। संबंधित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी / निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय द्वारा सूचित किया गया है। कि कुछेक मतदान केन्द्र स्तरीय पदाधिकारियों (BLO) यथा 230 गया टॉउन विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में 27,  233- अतरी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में 44 एवं 234 वजीरगंज विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में 23 विशेष अभियान दिवस में अनुपस्थित पाये गये हैं, अनुपस्थित मतदान केन्द्र स्तरीय पदाधिकारियों (BLOs) का वेतन उक्त तिथि का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, गया द्वारा स्थगित किया गया है तथा अनुपस्थिति के संबंध में स्पष्टिकरण की मांग करते हुए इसकी सूचना मतदान केन्द्र स्तरीय पदाधिकारियों एवं उनके नियंत्री पदाधिकारियों को देने हेतु निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को निदेशित किया गया है।