नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन अतिया के प्रांगण में आज जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन

नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन अतिया के प्रांगण में आज जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन
गया, 03 नवंबर 2023, 
रिपोर्टः डीकेपंडित गया बिहार ।
बोधगया प्रखंड के ग्राम पंचायत अतिया में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन अतिया के प्रांगण में आज जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलेभर के सभी पंचायतों में जिला ,अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों  एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
        जन संवाद का मुख्य उद्देश्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों/ प्रखंड समन्वय समिति/ युवा वर्ग/ महिला वर्ग/ सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक रूप से पिछड़े एवं कमजोर वर्गों / दिव्यांगजनों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए  सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में आम जनों को जानकारी प्रदान करते हुए इस संबंध में सुझाव एवं प्रतिक्रिया प्राप्त कर  उसका निराकरण करना है।
उपस्थित आमजनों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं  की संबंधित पदाधिकारियों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया, जिसमें स्वास्थ्य, आवास योजना, सड़क, विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग, पेंशन योजना, उत्पाद विभाग,  मत्स्य, कल्याण विभाग,ग्रामीण कार्य विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग पीएचईडी, बैंकिंग, महिला सुरक्षा आदि मुख्य रूप से शामिल हैं।
      कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्वागत भाषण करते हुए पंचायत राज पदाधिकारी ने विषतार से सभी विभागों के योजनाओं के बारे में आमजनों को अवगत करवाया।
        जिला पदाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम ने यहां आए हुए सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारी, आम जनता का हार्दिक अभिनंदन किया है। उन्होंने कहा कि यह जन संवाद कार्यक्रम सभी जिलों के सभी पंचायतो में आयोजित हो रहा है। हम सभी प्रशासन के अधिकारी यहां पर आप सभी के बीच आये हैं। इस क्षेत्र में पंचायत के स्थिति/ योजनाओं की स्थिति के बारे में आप सभी के बीच आकर के समझना चाहिए। लोगों के साथ एक संवाद स्थापित करना चाहिए। इसी सब इन उद्देश्य को ध्यान में रखकर आज आप लोगों के बीच हम सभी अधिकारी उपस्थित हुए हैं और काफी खुशी है कि काफी बड़ी संख्या में लोग यहां सरकार की योजनाओं को सुनने एवं जानकारी लेने के लिए आए हैं। 
        जिला पदाधिकारी ने कहा कि अतिया पंचायत के स्कूल भवन काफी जर्जर है, दीवाल गिर चुका था, उसे नई तरीके से शिक्षा विभाग से समन्वय कर नया विद्यालय भवन निर्माण करवाने का कार्य किया गया है। यहां आज इस पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन भी हुआ है। यह स्थानीय लोगों के लिए काफी खुशी की बात है। उन्होंने उम्मीद जताया कि पंचायत सरकार भवन पुरी सक्रिय रूप से कार्य करें। सभी कर्मी यहां पर उपस्थित रहे। अधिक से अधिक लोगों को पंचायत सरकार भवन में लाभ यहीं से मिले। आम जनों को जल्दी प्रखंड कार्यालय जाना नहीं पड़े, इसे सुनिश्चित करवाये। उन्होंने पंचायत सरकार भवन के आरटीपीएस में कार्यरत कर्मी को निर्देश दिया की अधिक से अधिक यहीं पर आम जनों से आवेदनों को प्राप्त करें इसके लिए पर्याप्त संख्या में आवेदन पत्र उपलब्ध रखें। उन आवेदनों को आप स्वयं प्रखंड में जाकर उन आवेदनों के विरुद्ध अग्रेतर कार्य कर वापस पंचायत सरकार भवन के आरटीपीएस काउंटर के माध्यम से ही उन्हें विभिन्न जाति आवासीय आय इत्यादि प्रमाण पत्र को वितरण करें। किसी भी हाल में उन्हें बेवजह प्रखंड कार्यालय नहीं जाने दे। इसके लिए पूरी अच्छे तरीके से आप सभी पंचायत सरकार भवन में कार्य करें। उन्होंने यह भी कहा कि यहां राजस्व कर्मचारी से लेकर जीविका तक के कर्मिंगन को बैठने की पूरी व्यवस्था बनाई गई है। पंचायत स्तर पर जितने भी पदाधिकारी एवं कर्मी है उनके लिए पंचायत सरकार भवन में पूरी व्यवस्थाएं हैं। इन सबों के अलावा उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार के कई सारी योजनाएं पंचायत के माध्यम से ही क्रियान्वित होती है।
           सरकार द्वारा रास्ता को और सुगम आवागमन स्थापित करने के लिए टोला संपर्क योजना के तहत एक टोला से दूसरे टोला तक जोड़ने का कार्य किया गया है। इस प्रकार अगर देखा जाए तो 20 साल पहले की तुलना में वर्तमान समय में सड़क के क्षेत्र में काफी बदलाव हुए हैं। अब हर छोटी-छोटी गलियां से लेकर एक टोले से दूसरे टोल एक गांव से दूसरे गांव, एक पंचायत से दूसरे पंचायत सड़क के माध्यम से जोड़कर आवागमन को काफी सुचारू बनाया गया है।
          हर घर बिजली के क्षेत्र में भी सरकार द्वारा हर छोटे-छोटे टोल कस्बे में भी बिजली उपलब्ध करवाया है। शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब 18 से 20 घंटे तक बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। वर्तमान समय में वार्ड स्तर पर सोलर से भी जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। सोलर लाइट लगने से सभी वार्डों के प्रमुख सड़क/ रास्ता भी अब रात्रि में चकाचक दिखती है। शहरों की तर्ज पर भी गांव में भी सभी सुविधाएं राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है।
          उन्होंने कहा कि जल जीवन हरियाली अभियान सरकार की काफी महत्वपूर्ण योजना है। वर्तमान समय में धीरे-धीरे जैसे जलवायु परिवर्तन हो रहा है जिसके कारण पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए जल संरक्षण हेतु तालाब, आहार, पोखर के माध्यम से पानी को संरक्षण किया जा रहा है ताकि आपके अगले पीढ़ी सुरक्षित रह सके।
   उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में गया एवं बोधगया में पानी की अत्यंत समस्या रहती है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा जलस्तर में गिरावट को कम करने के उद्देश्य से पटना के मोकामा से पाइपलाइन के माध्यम से गया जिले में गंगा जलापूर्ति के तहत गंगा पानी लाया गया है। इसके अलावा पिंडदान के दौरान फल्गु नदी में पहले पानी नहीं रहती थी गया जी डैम का निर्माण होने से अब फल्गु नदी में सालों भर पानी संरक्षित रखने का काम राज्य सरकार द्वारा किया गया है। पिंडदान का ऐसा मान्यता एवं आस्था है कि फल्गु नदी के पानी से ही तर्पण किया जाता है।
     उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में हर वर्ग के लिए हर समुदाय के लोगों के लिए राज्य सरकार द्वारा कई सारे योजनाएं संचालित है एवं उन्हें क्रियान्वयन करवाया जा रहा है। आप सभी आमजन उन योजनाओं का भरपूर लाभ ले।
        उन्होंने कहा कि सभी प्रखंडों में कौशल विकास केंद्र के माध्यम से कंप्यूटर कोर्स एवं संवाद कला की पढ़ाई/ ट्रेनिंग दी जा रही है इसमें सभी युवा वर्ग हर हाल में इसका लाभ उठावे।
       वैसे युवा वर्ग जो बाहर पढ़ने की चेष्टा रखते हैं उन्हें राज्य सरकार द्वारा ₹4 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है इसका लाभ भी आप जरूर लें।
   इसी क्रम में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों द्वारा  अलग-अलग योजनाओं की जानकारी दी गई। 
      इसके पश्चात बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में आम जनों को जानकारी दी गई। 
        जीविका दीदियों , वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, नल जल, एवं आपदा के स्थिति में सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। 
 मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत दी जाने वाली राशि एवं  आयुष्मान भारत  जन आरोग्य योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क उपचार, आयुष्मान कार्ड हेतु ऑनलाइन आवेदन कैसे करें के संबंध मे एवं  लाभ लेने के लिए पात्रता , मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना, जननी बाल सुरक्षा योजना, रेफरल सुविधा,सिटी स्कैन, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर आदि के बारे में आमजन को जानकारी दी गई।
शिक्षा ग्रहण करने के लिए अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ अति पिछड़ा/ वर्ग पिछड़ा वर्ग/ अल्पसंख्यक समुदाय के लिए हॉस्टलों में निःशुल्क समुचित व्यवस्था उपलब्ध की गई है ।
     जन संवाद कार्यक्रम में जिला परिषद के उपाध्यक्ष श्री शीतल प्रशाद यादव, प्रखंड प्रमुख, ज़िला परिषद एव प्रखंड स्तरीय जन प्रतिनिधि गण, उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता, ज़िला पंचायत राज पदाधिकारी, सिविल सर्जन सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।