देश के प्रथम प्रधानमंत्री, भारतरत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की 134 वीं जयंती


देश के प्रथम प्रधानमंत्री, भारतरत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की 134 वीं जयंती मनाया
रिपोर्टः डीकेपंडित गयाबिहार 
आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्रता के पूर्व और पश्चात्‌ की भारतीय राजनीति में केन्द्रीय व्यक्तित्व 
      भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के सर्वोच्च नेता, आधुनिक भारत के निर्माता, देश के प्रथम प्रधानमंत्री, भारतरत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की 134 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर  गया के स्थानीय चौक स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण मे गोष्ठी का आयोजन किया गया।
        गोष्ठी की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू ने किया तथा संचालन युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार ने किया।
        गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता, देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जिन्हे सम्पूर्ण विश्व समाजवादी,  धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य के वास्तुकार मानता है।
             नेताओं ने कहा कि आज सत्ता मे बैठे लोग अपनी नाकामियों का ठीकरा नेहरू के माथे फोड़ने मे दिन, रात व्यस्त रहते हैं,  जिसे देश की देवतुल्य महान जनता अच्छी तरह समझ गई है।
         नेताओं ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत में  आर्थिक,  सामाजिक, और राजनैतिक सुधारों की महत्वाकांक्षी योजनाओं की शुरुआत की जो आज फल फूल रहा है। पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय चुनावों में प्रभुत्व दिखाते हुए आजीवन जीत दिलाते रहे।
             गोष्ठी को पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली,  जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, दामोदर गोस्वामी, अमित कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह, सुनील सिसोदिया, प्रद्युम्न दुबे, अभिषेक श्रीवास्तव, उदय शंकर पालित, शिव कुमार चौरसिया, मोहम्मद समद, रूपेश चौधरी, अशोक राम,विनोद उपाध्याय आदि ने संबोधित किया।
              कार्यक्रम के अंत में नेताओं ने गया जंक्शन परिसर में पंडित जवाहरलाल नेहरू की आदम कद प्रतिमा लगाने की मांग राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन से  किया।