बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में आज दिनांक 15.11.2023 को खरीफ विपणन मौसम 2023-24 अन्तर्गत पैक्स / व्यापार मंडलों द्वारा धान अधिप्राप्ति कार्य गया जिला में प्रारम्भ


बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में आज दिनांक 15.11.2023 को खरीफ विपणन मौसम 2023-24 अन्तर्गत पैक्स / व्यापार मंडलों द्वारा धान अधिप्राप्ति कार्य गया जिला में प्रारम्भ

गया, 16 नवंबर 2023, 
रिपोर्टः डीकेपंडित गयाबिहार
सहकारिता विभाग, बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में आज दिनांक 15.11.2023 को खरीफ विपणन मौसम 2023-24 अन्तर्गत पैक्स / व्यापार मंडलों द्वारा धान अधिप्राप्ति कार्य गया जिला में प्रारम्भ किये जाना है। 
उक्त परिप्रेक्ष्य में आज जिला पदाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने गया जिला अंतर्गत सभी प्रखण्ड सह अंचल में धान अधिप्राप्ति का कार्य प्रारंभ होने वाला है, जिसके उद्घाटन हेतु ज़िला स्तरीय वरीय पदाधिकारी का टीम गठित किया गया है।
         उक्त परिपेक्ष्य में आज दिनांक 16.11.2023 को खरीफ विपणन मौसम 2023-24 के तहत गया जिले के सभी 24 प्रखंडों में धान अधिप्राप्ति कार्य का शुभारम्भ किया गया। आज जिले के सभी पैक्सों में धान अधिप्राप्ति की शुरूआत की गई। मानपुर प्रखंड के भदेजा पैक्स में दो किसानों श्री सुरेश प्रसाद एवं श्री उपेन्द्र राम से क्रमशः 43.00 क्वींटल तथा 21.00 क्वींटल धान की अधिप्राप्ति कराकर इस कार्य का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री निकेश कुमार, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी श्री विकास कुमार, पैक्स अध्यक्ष श्री राजेश प्रसाद यादव एवं अन्य किसान उपस्थित रहे। जिला सहकारिता पदाधिकारी, श्री निकेश कुमार द्वारा बताया गया कि धान अधिप्राप्ति सरकार की एक महत्वकांक्षी योजना है, जिसमें किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य प्राप्त होता है। धान अधिप्राप्ति कार्य के प्रारम्भ होने से जिले के किसानों में हर्ष की लहर दौड़ गई तथा पैक्स/व्यापारमंडल के प्रतिनिधियों में उत्साह देखने को मिला ।
         जिला पदाधिकारी ने उपस्थित किसानों से जानकारी प्राप्त किया कि कितने किसान आज पहली बार पैक्स गोदाम में धान दे रहे हैं तथा कितने किसान पिछले वर्ष भी अपना धान पैक्स गोदाम में दिए हैं। जिला पदाधिकारी ने पैक्स अध्यक्ष को निर्देश दिया कि छोटे किसानों पर विशेष ध्यान दें तथा नए किसानों को भी धान लेने में जागरूक करें।
         जिला पदाधिकारी ने स्वयं धान के  मोशराइजर्ड (नमी) को मशीन के माध्यम जांच करते हुए अपने देखरेख में धान के बोरी का वजन करवाया। इसके साथ ही उन्होंने प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी नगर द्वारा एडवाइस जनरेट करने हेतु ओटीपी किसान से प्राप्त किया, किसान को राशि भुगतान हेतु आगे की प्रोसेस किया गया।
         जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि धान अधिप्राप्ति सरकार की एक महत्वकांक्षी योजना है, जिसमें किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य प्राप्त होता है। धान अधिप्राप्ति कार्य की शुरूआत से जिले के सारे किसानों में हर्ष की लहर दौड़ गई तथा पैक्स / व्यापारमंडल के प्रतिनिधियों में उत्साह देखने को मिला।