मेरे शरीर पर पडी एक-एक लाठी ब्रिटिश सरकार के तागयबूत में एक-एक कील का काम करेगी *

* मेरे शरीर पर पडी एक-एक लाठी ब्रिटिश सरकार के तागयबूत में एक-एक कील का काम करेगी *
रिपोर्टः डीकेपंडित
        गया।(बिहारमहान स्वतंत्रता सेनानी, पंजाब  केशरी के नाम से प्रसिद्ध लाला लाजपत राय की बलिदान दिवस कॉंग्रेस पार्टी के तत्वाधान मे स्थानीय अनुग्रह नारायण रोड स्थित दुबे  आश्रम के प्रांगण मे मनाई गई।
        सर्वप्रथम लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात्‌ उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।
          कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू ने किया तथा संचालन कॉंग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष टिंकू गिरी ने किया।
             कार्यक्रम को गया जिला कॉंग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, प्रद्युम्न दुबे,  अभिषेक श्रीवास्तव,  राहुल  चंद्र वंशी, अशोक राम, रूपेश चौधरी,  आशीष विश्वकर्मा, सकल देव यादव,  राजेश चौधरी,  छोटू लाल, आदि ने संबोधित किया।
          कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि लाला लाजपत राय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में तीन गरम दल के  प्रमुख नेताओ लाल- बाल- पाल में से एक थे,इन्हीं तीनों नेताओ ने सबसे पहले भारत में पूर्ण स्वतंत्रता की मांग की थी,  बाद में समूचा देश इनके साथ हो गया।
       नेताओ ने कहा कि लाला लाजपत राय पंजाब नेशनल बैंक और लक्ष्मी बीमा कंपनी की स्थापना किए थे तथा इन्होंने स्वामी दयानन्द सरस्वती के साथ मिलकर आर्य समाज को भी लोकप्रिय बनाने का काम किया।
       नेताओं ने कहा कि इन्होंने लाहौर में साइमन कमिशन के विरुद्ध आयोजित एक विशाल प्रदर्शन मे हिस्सा लिया,  जिसके दौरान हुए लाठी चार्ज मे ये बुरी तरह घायल हो गए थे,  जिस समय उन्होंने कहा था " मेरे शरीर पर पडी एक-एक लाठी ब्रिटिश सरकार के ताबूत में एक-एक कील का काम करेगी " और  वहीं  हुआ भी। लालाजी के  बलिदान के 20 साल के भीतर ही ब्रिटिश साम्राज्य का सूर्य अस्त हो गया।