राहुल- अखिलेश संदेश रथ का गया जिला के कोंच में भव्य स्वागत *

* राहुल- अखिलेश संदेश रथ  का गया जिला के कोंच में भव्य स्वागत *
रिपोर्टः डीकेपंडित गयाबिहार
        कॉंग्रेस चली गांव की ओर के  नारे को बुलंद हुए ' राहुल-अखिलेश संदेश रथ ' के गया जिला के कोंच पहुचने पर कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं,  कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भव्य स्वागत किया।
           स्वागत करने वालों में गया जिला कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ गगन कुमार मिश्रा,  बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, रामानुज शर्मा, प्रो अरुण कुमार शर्मा,  रणधीर कुमार, विशाल कुमार,  रंजीत भरद्वाज, आदि शामिल रहे।
        गया जिला कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ गगन कुमार मिश्रा, विजय कुमार मिट्ठू एवं पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली ने रथ पर चल रहे कॉंग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रो शशि भूषण पांडेय, मनोज कुमार शर्मा, आदि को अंग वस्त्र से  सम्मानित किया।
         विदित हो कि महान स्वतंत्रता सेनानी, आधुनिक बिहार के निर्माता, राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री,  बिहार केशरी डॉ श्रीकृष्ण सिंह की 136 वीं जयंती के अवसर पर बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कार्यालय सदा कत आश्रम से  " राहुल अखिलेश संदेश रथ " को प्रदेश अध्यक्ष सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने झंडा दिखा कर 26 अक्टूबर को रवाना किए थे, जो पटना,  जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद जिला के सैकड़ों गांवों से होते हुए आज गया जिला के कोंच प्रखंड मुख्यालय पहुंचा है।
        राहुल अखिलेश संदेश रथ के माध्यम से कॉंग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता गांवों के देवतुल्य महान जनता से देश के सजग, साहसी, संघर्षशील, ईमानदार, जनप्रिय नेता आमजन की आवाज कॉंग्रेस पार्टी के सर्वमान्य नेता राहुल गांधी देश के किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान,  बच्चे, बूढ़े,  महिलाएं, सभी के साथ मिलकर उनके समस्याओं के समाधान हेतु संघर्षरत है। देश में बढ़ती हुई महँगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार,  घोटाला, के खिलाफ कॉंग्रेस पार्टी कन्याकुमारी से कश्मीर तक लड़ रही है। 
        बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के लोकप्रिय,  जुझारू प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह जिन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों के पूर्व मंत्री के रूप में बेहतर कार्य करने का अनुभव, आमलोग से सरल व्यवहार,  कार्यकर्ता,  कार्यक्रम को तरजीह देने वाले नेता कॉंग्रेस पार्टी को पुराना गौरव हासिल कराने के संकल्प के साथ काम कर रहे हैं।
              राहुल अखिलेश संदेश रथ  के स्वागत के उपरांत आयोजित सभा  को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू ने कहा कि बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉक्टर श्रीकृष्ण सिंह ने जो बिहार के नवनिर्माण की रेखा खींच रास्ता बनाई आज उसी रास्ते पर मंजिले दौड़ रही है। 
            पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली ने कहा कि कॉंग्रेस पार्टी को अपनी पुरानी गौरव हासिल कराने हेतु पहले वाले सामाजिक समीकरण  को सशक्त बनाना है,  आज कॉंग्रेस पार्टी ने बिहार,  झारखंड, एवं उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष एक बुद्धिजीवी समाज के हाथों शौपिं हैं,  जिसे आज  सभी गिले,  सिक्वें भूल कर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को मजबूत बनाने हेतु काम करने की जरूरत है।
             स्थानीय कॉंग्रेस पार्टी के वरिष्ठ चिंतक सेवानिवृत्त कमला कांत  शर्मा ने कहा कि हमारे टीका री अनुमंडल में पूर्व की डॉ मनमोहन सिंह की सरकार का बहुत  ही  बड़ा सौगात दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय कॉंग्रेस की ही देन है। 
               गया जिला कॉंग्रेस कमिटी अध्यक्ष डॉ गगन कुमार मिश्रा ने कहा कि मगध प्रमंडल मुख्यालय गया के दर्जनों प्रमुख गांवों मे राहुल गांधी एवं   डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के संदेश को घर,  घर में पहुँचाएँगे।
           राहुल अखिलेश संदेश रथ के  सारथी प्रो शशि भूषण पांडेय,  मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि रथ का अंतिम पडाव स्वामी सह जा नंद  सरस्वती की जयंती पर महा शिवरात्रि को बक्सर में समाप्त होगी।
            बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह इस क्षेत्र के विधान सभा के उम्मीद वार सुमन त कुमार न कहा कि कॉंग्रेस पार्टी यहां के लोगों के सुख,  दुख में हमेशा साथ रहेगी।
          आयोजन को रामानुज शर्मा,  प्रमोद सिंह, जितेंद्र सिंह, अशोक कुमार,  वीरेंद्र कुमार आदि ने संबोधित किया।