विश्व का सबसे बड़ा लिखित भारतीय संविधान को अक्षुण्ण रखने का संकल्प *

* विश्व का सबसे बड़ा लिखित भारतीय संविधान को अक्षुण्ण रखने का संकल्प *
रिपोर्टः डीकेपंडित गयाबिहार
         आज भारतीय संविधान दिवस की 74 वीं वर्षगांठ पर कॉंग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता गया के स्थानीय जिला पारिषद कार्यालय  स्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष इसे अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया।
         इस अवसर पर गया जिला कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ गगन मिश्रा, बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू, बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के पूर्व सचिव मनोज शर्मा, मिथिलेश शर्मा, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, प्रद्युम्न दुबे, शिव कुमार चौरसिया,  मिथिलेश शर्मा,  सतीश शर्मा, आदि ने कहा कि आज हर भारतीय नागरिक 26 नवम्बर का दिन  बेहद खास है और गौरवांवित महसूस करने वाला है। यही वह दिन है जब वो  किताब बन कर तैयार हुई थी,  जिसने हमे आजादी और समानता के साथ  जीने का अधिकार देता है।
          नेताओं ने कहा कि संविधान के दिए मौलिक अधिकार हमारी ढाल बन कर हमारा हक दिलाते हैं,  वहीं  इसमें दिए मौलिक कर्त्तव्य हमे हमारी  जिम्मेदारियां भी  याद  दिलाते हैं। विधान पालिका,  कार्यपालिका और  न्यायपालिका का  क्या  काम है,  उनकी देश को चलाने में क्या भूमिका है,  ईन सभी बातों का जिक्र संविधान में है।
         नेताओं ने कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है जो 2 वर्ष 11 माह 18 दिन मे बन कर तैयार हुआ था 
        नेताओं ने कहा कि आज सत्ता में बैठे लोग भारतीय संविधान से छेड़छाड़ कर उसके प्रस्तावना से कई शब्द हटाने में मशगूल है।