कॉंग्रेस का हाथ आम लोगों के साथ के नारे को बुलंद करते हुए राहुल अखिलेश संदेश रथ का गया जिला में भव्य स्वागत

* कॉंग्रेस का हाथ आम लोगों के साथ के नारे को बुलंद करते हुए राहुल अखिलेश संदेश रथ का गया जिला में भव्य स्वागत *रिपोर्टः डीकेपंडित गयाबिहार।
       गया जिला कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ गगन मिश्रा ने कहा कि राहुल अखिलेश संदेश रथ  पर  सवार  बिहार प्रदेश कॉंग्रेस के प्रो शशि भूषण पांडेय,  मनोज शर्मा,  मिथिलेश शर्मा सहित गया जिला के  नेता, कार्यकर्ता विगत तीन दिनों से दर्जनों गांवों में जनसंपर्क कर आपसी विचार विमर्श करने का काम कॉंग्रेस पार्टी के पुराने गौरव को वापस लाने का प्रयास कर रहे हैं।
         
       कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू ने कहा कि बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के लोकप्रिय अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह जी के नेतृत्व मे कॉंग्रेस पार्टी अपनी पुरानी गौरव हासिल करने के उदेश्य से गांव- गांव,  घर- घर में स्वामी सह जा नंद सरस्वती, डॉ श्रीकृष्ण सिंह, सर गणेश दत्त,  रामधारी सिंह दिनकर के विचारो,  उनके  कार्यो को पहुचाने का काम कॉंग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता कर रहे हैं।
       बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के नेता,  युवा ब्राह्म शी अध्यक्ष प्रो शशि भूषण पांडेय ने कहा कि राहुल अखिलेश रथ 26 अक्टूबर से पटना,  जहानाबाद,  अरावल, औरंगाबाद,  गया जिला के सैकड़ों गांवों में  जनसंपर्क में आम लोगों के बीच बढ़ाती हुई महँगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार  ,घोटाला आदि के खिलाफ जमकर चर्चा कर रहे हैं।

 

          रथ पर सारथी के रूप में चल रहे बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के पूर्व सचिव मनोज शर्मा ने कहा कि जहानाबाद, अरावल, औरंगाबाद,  गया जिला में भ्रमण के दौरान लोगों में कॉंग्रेस पार्टी के प्रति रुझान बढ़ा है,  लोग राजनीतिक संत के रूप में उभरें राहुल गांधी तथा जुझारू प्रदेश अध्यक्ष सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के संघर्ष की चर्चा गांव,  गांव में है।
          वजीरगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ शशि शेखर सिंह ने प्रदेश के क्रांतिकारी अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह को रथ निकालने पर उन्हें  क्रांतिकारी अभिनंदन करते हुए कहा कहा कि कॉंग्रेस पार्टी सम्पूर्ण देश में बढ़ती हुई महँगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, घोटाला के खिलाफ संघर्ष और तेज करेगी।
           

गया जिला कॉंग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव ने कहा कि गया जिला में कॉंग्रेस पार्टी की पहले काफी उन्नत भूमि रही है, जिसे फिर से उसी मुकाम पर लाने हेतु प्रदेश कॉंग्रेस से आयी रथ गांवों में राहुल अखिलेश के संदेश पहुचा रही है।
         गया जिला  युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार ने कहा कि हम कॉंग्रेस जन पार्टी की मजबूती एवं पुराने सामाजिक समीकरण को सशक्त करेंगे।
         प्रेस वार्ता में जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, प्रदीप शर्मा,  दामोदर गोस्वामी , रंजीत कुमार सिंह,  राजीव कुमार सिंह उर्फ लंबी सिंह,  शिव कुमार चौरसिया, धीरज कुमार वर्मा, बबलू शर्मा, मनीष कुमार मोनू,  आदि शामिल रहे।