किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने की केंद्रीय कृषि मंत्री से मुलाकात

किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने की केंद्रीय कृषि मंत्री से मुलाकात 

दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण नरेंद्र सिंह जी तोमर से भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने मुलाकात कर श्रीअन्न, प्राकृतिक खेती के साथ केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी किसान चौपालों के माध्यम से किसानों तक पहुंचाने सहित किसान मोर्चा की‌ आगामी कार्य योजना के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा भी उपस्थित रहे।