इंडोनेशिया सरकार के 14 सदस्यों का उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल ने जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, श्री राहुल कुमार एवं अन्य अधिकारियों संग 28 नवंबर 2023 की संध्या में महाबोधि मंदिर का भ्रमण


इंडोनेशिया सरकार के 14 सदस्यों का उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल ने जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, श्री राहुल कुमार एवं अन्य अधिकारियों संग 28 नवंबर 2023 की संध्या में महाबोधि मंदिर का भ्रमण 
गया, 29 नवंबर 2023,
रिपोर्टः डीके पंडित 
 इंडोनेशिया सरकार के 14 सदस्यों का उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल ने जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, श्री राहुल कुमार एवं अन्य अधिकारियों संग 28 नवंबर 2023 की संध्या में महाबोधि मंदिर का भ्रमण किया। 

प्रतिनिधि मंडल में इंडोनेशिया के पश्चिम सुमात्रा प्रांत के गवर्नर श्री मेहेल्दी, वाह्यू सुहार्तो एवं उनकी टीम, बराक इंटरनेशनल से हेदी लिंज, स्टेफनी एवं उनकी टीम गया जिले में भ्रमण पर आए हैं।

महाबोधि मंदिर आगमन पर बीटीएमसी के भिक्खु डॉक्टर मनोज ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। उन्हें बीटीएमसी की ओर से पुस्तक भेंट की गई। उन्हें मंदिर में दर्शन एवं भ्रमण कराया गया।

प्रतिनिधि मंडल बिहार सरकार की लोककल्याणकारी योजना “सतत् जीविकोपार्जन योजना“ को सीखने के लिए गया आये हैं।

सीखने एवं ज्ञान के आदान-प्रदान के महत्व को ध्यान में रखते हुए इमर्शन एंड लर्निंग एक्सचेंज (ILE) कार्यक्रम के तहद दो दिनों 30 नवंबर 2023 तक गया जिले में भ्रमण करेंगें।