इंडोनेशिया सरकार के 14 सदस्यीय उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का गया में तीन दिवसीय इमरसन एंड लर्निंग एक्सचेंज (ILE) कार्यक्रम के तहद भ्रमण आज समाप्त

इंडोनेशिया सरकार के 14 सदस्यीय उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का गया में तीन दिवसीय इमरसन एंड लर्निंग एक्सचेंज (ILE) कार्यक्रम के तहद भ्रमण आज समाप्त 
गया, 30 नवंबर 2023, 
रिपोर्टः डीकेपंडित 
इंडोनेशिया सरकार के 14 सदस्यीय उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का गया में तीन दिवसीय इमरसन एंड लर्निंग एक्सचेंज (ILE) कार्यक्रम के तहद भ्रमण आज समाप्त हुआ। प्रतिनिधिमंडल 28 नवंबर 2023 गया पहुँचा था।  जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, श्री राहुल कुमार एवं अन्य अधिकारियों द्वारा स्वागत के बाद सीखने एवं ज्ञान के आदान-प्रदान हेतु श्री कुमार एवं अन्य अधिकारीयों के साथ बोधगया में बैठक का आयोजना किया गया था। शाम को उन्हें महाबोधि मंदिर भ्रमण कराया गया जहाँ भिक्खु डॉक्टर मनोज सहित अन्य लोगों ने आगंतुकों का स्वागत किया। उन्हें बीटीएमसी द्वारा  पुस्तक भेंट की गई एवं मंदिर में दर्शन एवं भ्रमण कराया गया। रात्रि में डिनर के दौरान जिला पदाधिकारी डॉक्टर त्यगराजन एस एम, उप विकास आयुक्त विनोद दुहन एवं आशीष भारती ने श्री राहुल कुमार एवं प्रतिनिधिमंडल सदस्यों से भेंट वार्ता की। 
 
प्रतिनिधिमंडल ने 29 नवंबर 2023 को मानपुर एवं बांके बाजार प्रखंड का दौरा किया एवं बिहार सरकार की लोककल्याणकारी योजना “सतत् जीविकोपार्जन योजना लाभार्थियों से बात की। उनकी कहानी उन्हीं के द्वारा सुनी। उनके जीवन में अये बदलावों को समझने का प्रयास किया। उन्होंने कई उदाहरणों से देखा कि कैसे अति निर्धनता का जीवन जीने वाली महिलाओं ने एस जे वाई के माध्यम से स्वावलम्बन प्राप्त किया है। छोटे-छोटे व्यवसायों जैसे किराना दुकान, श्रृंगार दुकान, बकरीपालन एवं अन्य जीविकोपार्जन के साधन के द्वारा उनका जीवन बदला है। 

मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जीविका, सुमात्रा प्रान्त के गवर्नर श्री मेहेल्दी एवं अन्य अधिकारियों ने मानपुर के नौरंगा पंचायत में सुनीता देवी एवं लखनपुर पंचायत की संजू देवी के घर एवं दुकान का भ्रमण कर उनके घरों के समीप ही फ़ोकस ग्रुप बैठक में भाग लिया। वहाँ अन्य स्थानीय एसजेवाई लाभार्थियों जो, जीविका स्वयं सहयता समूहों जुड़ चुकी हैं, से उनकी बात हुई। प्रतिनिधिमंडल ने इन एस जे वाई जीविका दीदियों से कई तरह के प्रश्न किया जिनका उत्तर  उन्होंने दिया। श्री कुमार ने सरकार के कल्याणकारी योजनाओं  जानकारी दी। उन्होंने बिहार में महिला सशक्तिकरण एवं गरीबी उन्मूलन की दिशा बिहार सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे साईकिल एवं पोषक योजनाओं ने बिहार में लड़कियों को विद्यालय तक पहुँचने में अहम भूमिका निभाई है, और कैसे मिड दे मिल के द्वारा गरीब बच्चों का विद्यालय तक पहुँचना संभव हुआ। इस प्रतिनिधिमंडल में सुमात्रा प्रान्त के गवर्नर श्री मेहेल्दी एवं अन्य अधिकारियों भाग लिया था। 

आज मानपुर एवं बोधगया में भ्रमण के बाद उन्होंने पटना के लिए प्रस्थान किया। प्रस्थान से पूर्व प्रतिनिधिमंडल ने  बोधगया में एकता संकुल संघ में जीविका दीदियों, प्रखंड जीविका कर्मियों एवं मास्टर रिसोर्स पर्सन ने बात की। दीदियों ने यहाँ विभिन्न जीविकोपार्जन गतिविधियों के विषय में बताया। कई जीविका दीदियों ने अपने जीवन से जुड़े अनुभव एवं सफलता की कहानी साझा की। मानपुर में भी इसी प्रकार उन्होंने आँचल संकुल संघ की जीविका दीदियों एवं अन्य लोगों से बैठक कर बात की। जीविका के माध्यम से संचालित कार्यक्रमों के विषय में जाना। एक दूसरे को धन्यवाद देते हुए टीम को विदा किया गया। 

इस प्रतिनिधि मंडल पश्चिम सुमात्रा प्रांत के गवर्नर श्री मेहेल्दी, वाह्यू सुहार्तो एवं उनकी टीम, बराक इंटरनेशनल से हेदी लिंज, स्टेफनी एवं उनकी टीम गया जिले में भ्रमण पर आए। इनमें अमेरिका से शांति एवं पाल, जर्मनी से सेफैनी, बगला देश से फराबी, भारतीय मूल की अमेरिकी अनु एवं अन्य लोग भी थे। साथ में जीविका की कार्यक्रम निदेशक महुआ रॉय चौधरी, बराक इंडोनेशिया के अब्दुर्रहमान सैयबुबकर, बराक की ग्लोबल हेदी मैकनेली-लिंज़  सहित जीविका एवं बंधन कोनननगर के अधिकारीयों ने भाग लिया। सीखने एवं ज्ञान के आदान-प्रदान के महत्व को ध्यान में रखते हुए इमर्शन एंड लर्निंग एक्सचेंज (ILE) कार्यक्रम आयोजित किया गया।