अभाविप ने गया कॉलेज प्राचार्य का किया पुतला दहन! कहां गया कॉलेज, गया प्रशासन को छात्र-छात्राओ के साथ गुंडागर्दी नही करने देगी अभाविप।*


*अभाविप ने गया कॉलेज प्राचार्य का किया पुतला दहन! कहां गया कॉलेज, गया प्रशासन को छात्र-छात्राओ के साथ गुंडागर्दी नही करने देगी अभाविप।*
रिपोर्टः डीकेपंडित।
गया। मालूम हो कि गया काॅलेज, गया में परीक्षा फॉर्म लेने आये छात्र-छात्राओ पर गया कॉलेज के गार्ड के द्वारा लाठीचार्ज कर आम छात्र-छात्राओ को पिटा गया, इसका विरोध करते हुए अभाविप द्वारा गया कॉलेज प्राचार्य का पुतला दहन गया कॉलेज प्रशासनिक भवन के समक्ष कि गई एवं गया कॉलेज प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी कि गई।

अभाविप गया कॉलेज अध्यक्ष हर्ष कुमार ने कहां कि गया कॉलेज प्रशासन छात्र-छात्राओ के साथ गुंडागर्दी कर रही है जिसे अभाविप बर्दाश्त नही करेगी। गलती विश्वविद्यालय और कॉलेज प्रशासन का लाठीचार्ज आम छात्र-छात्राओ पर ये अपराध के श्रेणी में आता है कॉलेज प्रशासन पर विश्वविद्यालय प्रशासन कानूनी करे। मगध विश्वविद्यालय के कुलपति से इस सन्दर्भ में अभाविप द्वारा जानकारी दी गई है अगर लाठीचार्ज करने वाले दोषीयों पर कार्रवाई नही होती है तो अभाविप आन्दोलन करेगी।

वही गया कॉलेज मंत्री साक्षी गिरी ने कहां की जिस प्रकार गया कॉलेज में हजारो-हजार छात्रों के बीच खड़ी हो कर छात्राएं परीक्षा फॉर्म लेने के लिए मजबूर है। वो कॉलेज प्रशासन को नही दिख रहा है कॉलेज प्रशासन को शर्म नही आता ऐसी अव्यवस्था को देख। गया कॉलेज में अव्यवस्था चरम सीमा पर है छात्राओं के लिए परीक्षा फॉर्म लेने के लिए एक अलग काउन्टर कॉलेज प्रशासन मुहैया कराये। कल गया काॅलेज में लाठीचार्ज करने बालो पर कार्रवाई होनी चाहिए।

वही अभाविप महानगर मंत्री विनायक कुमार ने कहां कि आज पुतला दहन के माध्यम से अभाविप काॅलेज प्रशासन को चेतावनी देती है कि लाठीचार्ज करने बाले गार्ड कम्पनी पर कार्रवाई नही कि जाती है तो अभाविप आन्दोलन करेगी। गया कॉलेज प्रशासन अपनी नाकामी छुपने के लिए आम छात्र-छात्राओ पर लाठी वर्षाने का काम कि है जो निंदनीय है। विश्वविद्यालय प्रशासन और कॉलेज प्रशासन को मालूम है कि गया कॉलेज में छात्र-छात्राओ कि संख्या कितनी अधिक है पर उसके बावजूद कम परीक्षा फॉर्म क्यो भेजा गया यह गम्भीर विषय है। कही काॅलेज प्रशासन फॉर्म कि कालाबाजारी तो नही करा रही है ऐसा प्रतीत होता है।किसी भी कॉलेज प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज ऐसी गुंडागर्दी बर्दाश्त अभाविप नही करेगी। गया कॉलेज प्राचार्य पावर के नसे मे चुर हो गए है प्राचार्य के इस नसे के निन्द से अभाविप जगाने का काम करेगी।

मगध विश्वविद्यालय प्रशासन सभी महाविद्यालय में अधिक से अधिक परीक्षा फॉर्म उपलब्ध करने का काम करे और तिथि को भी विस्तारित करे।

इस पुतला दहन के मौके पर गया महानगर मंत्री विनायक कुमार , गया कॉलेज अध्यक्ष हर्ष कुमार, सह मंत्री अंकित सागर ,रितिक रौशन, आशुतोष राणा, कॉलेज उपाध्यक्ष आर्यन कुमार, रोशन कुमार, आकाश कुमार, रूपेश कुमार शाह, मंत्री अंकित कुमार, चंदन कुमार, धीरज कुमार, अभिषेक कुमार, अनुष्का कुमारी, शिव शक्ति पांडे, हर्षित कुमार, राहुल कुमार, राजकुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे