अभाविप ने गया कॉलेज,गया के प्राचार्य का किया घेराव, वही दुसरे दिन जारी आंदोलन के बाद लाठीचार्ज करने वाले गार्ड पर हुआ कारवाई एवं पंजीयन कि तिथी कि गई विस्तारित।*

 अभाविप ने गया कॉलेज,गया के प्राचार्य का किया घेराव, वही दुसरे दिन जारी आंदोलन के बाद लाठीचार्ज करने वाले गार्ड पर हुआ कारवाई एवं पंजीयन कि तिथी कि गई विस्तारित।*
रिपोर्टः डीकेपंडित
आज अखिल भारतीय विधार्थी परिषद, गया कॉलेज इकाई द्वारा दुसरे दिन भी छात्रों का आन्दोलन जारी रहा। अभाविप के छात्र नेताओ ने प्राचार्य का घेराव कर जम कर प्रदर्शन किए।

प्रदेश सह-मंत्री सूरज सिंह ने कहां कि सत्र 2023-2027 के छात्र-छात्राओ का पंजीयन करने में काफी कठिनाई हो रही है। सभी महाविद्यालयों और विश्वविद्यालय के गलतीयों के कारण छात्र-छात्राओ को काफी समस्याओ का सामना करना पड रहा है। गांव से आने वाले छात्र-छात्राओ को काफी समस्याओ हो रही है छात्र आते है पर उनका काम नही हो पा रहा है। यह चिन्ता का विषय है। लगभग सभी महाविद्यालय में यही हाल है ऑनलाइन कार्य करने वाली कम्पनी पुरी तरह फेल हो चुकी है। पंजीयन ना होने से छात्र-छात्राएं परीक्षा प्रपत्र नही भर पा रहे है। अगर छात्र-छात्राओ के भविष्य के साथ खिलवाड होता है तो अभाविप विश्वविद्यालय और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी। छात्र-छात्राओ पर जिस प्रकार लाठीचार्ज गया कॉलेज प्रशासन के गार्ड द्वारा किया गया उसके देषीयों पर कार्रवाई तो हुई पर अगर दुबारा ऐसी घटना घटित होती है तो उसका भुक्तभोगी कॉलेज प्रशासन होगी।गया कॉलेज प्राचार्य का घेराव एक झाकी है आन्दोलन अभी बाकी है।

वही गया कॉलेज अध्यक्ष हर्ष कुमार ने कहा कि गया कॉलेज के लगभग 29 सौ छात्र-छात्राओ का भविष्य अंधकारमय होता दिख रहा है। काॅलेज इन सभी छात्र-छात्राओ का रजिस्ट्रेशन जल्द करायें और जब तक पूरे छात्र-छात्राओ का रजिस्ट्रेशन नही होता है तब तक छात्र-छात्राओ को मौका दिया जाए। आज अभाविप के आन्दोलन के बाद ही तिथी विस्तारित कि गई है एवं छात्र-छात्राओ पर लाठीचार्ज करने वाले गार्ड पर कार्रवाई कि गई है।

वही महानगर इकाई मंत्री विनायक कुमार ने कहां कि आज जो भी बूरा हाल छात्र-छात्राओ का हो रहा उसके दोषी मगध विश्वविद्यालय के कुलसचिव और परिक्षा नियंत्रक है वो नई नई आदेश निकालते है पर उस आदेश के उपरांत क्या होगा छात्र-छात्राओ का उसकी चिन्ता उन्हे नही है। कुलसचिव महोदय को पहले छात्र-छात्राओ के भविष्य के बारे मे सोचना चाहिए उसके बाद ही कोई आन्दोलन निकालनी चाहिए। अगर विश्वविद्यालय प्रशासन और कॉलेज प्रशासन छात्र-छात्राओ कि समस्याओ का समाधान नही करता है तो अभाविप विश्वविद्यालय मे आन्दोलन करेगी।

इस मौके पर प्रदेश सह मंत्री सूरज सिंह,विभाग संगठन मंत्री पशुपतिनाथ उपमन्यु,जिला संयोजक राजीव रंजन कुमार,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य प्रिया सिंह, गया कॉलेज अध्यक्ष हर्ष कुमार, गया महानगर मंत्री विनायक कुमार, सह मंत्री राहुल कुमार,लक्ष्मीकांत कुमार, उपाध्यक्ष रोशनी कुमारी, रौशन कुमार, रोहित रंजन, रितिक रोशन,गौरव कुमार, सौरव कुमार आदि मौजूद थे।