निर्देशों के अनुपालन में मिलावटी खाद्य पदार्थो के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से खाद्य एंव पेय पदार्थो में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु

*
आयुक्त, महोदया खाद्य सुरक्षा एंव औषधि प्रशासन, उ0प्र0 एवं जिलाधिकारी महोदय, उन्नाव श्री रवींद्र कुमार  द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में मिलावटी खाद्य पदार्थो के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से खाद्य एंव पेय पदार्थो  में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु आज दिनांक:-22.02.2021 को  अभिसूचना आधारित प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए  खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा दूध के 3 नमूने  जोगा भोगा शुक्लागंज उन्नाव, दो रिफाइंड शुक्लागंज, 3 सैंपल कस्टर्ड पाउडर, बेसन ,नमकीन का कुद्दू खेड़ा उन्नाव से , देसी घी और दो मिश्रित दूध के नमूने सिकंदरपुर सरोसी उन्नाव से पनीर का नमूना अकरमपुर उन्नाव से एवं पनीर का एक नमूना देवारा कला उन्नाव से नियमानुसार संग्रहित किए गए।   कुल 13  नमूनों को विश्लेषण हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी।
                 मंजूषा  सिंह 
               अभिहित अधिकारी  
      खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन
                 उन्नाव