डॉ कुमार ने किया बैरागी स्थित आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण

डॉ कुमार ने किया बैरागी स्थित आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण
रिपोर्टः डीकेपंडित 
केंद्र की मोदी सरकार की शहरी असहाय व्यक्तियों के लिए दीनदयाल अंत्योदय योजना जो कल्याणकारी राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना के अंतर्गत शहरी आश्रयहीन व्यक्तियों के लिए डाक स्थान बैरागी में 50 बेड का आश्रय स्थल का निर्माण सितंबर 2018 में करवाया गया था। इस आश्रय स्थल का रखरखाव एवं संचालन गया नगर निगम के अंतर्गत दिया गया था। इस आश्रय स्थल में बिस्तर कंबल बिजली की व्यवस्था शौचालय आरो का शुद्ध पानी के साथ सभी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। साथ ही साथ गरीबों के लिए मांग के अनुसार मात्र ₹35 प्रति थाली कि दर से उत्तम भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। पूर्व कृषि मंत्री सह नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार ने जब इस आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो स्थिति  दयनीय एवम चिंताजनक पाई गई। आश्रय स्थल के कई बल्ब एवं पंखे खराब पाए गए, चादर एवं कंबल गंदे और फटे हुए थे, मच्छरदानी भी फटे हुए थे जिसके कारण डेंगू और चिकनगुनिया जैसे गंभीर बीमारी फैल सकते हैं। शौचालय की स्थिति नारकीय दिखी जिसका इस्तेमाल करना बीमारी को दावत देने के बराबर है। इनवर्टर बैट्री भी काम नहीं कर रहा है, पीने के पानी के लिए लगाया गया आरो मशीन महीनों से खराब है,  वही आश्रितों के सामान की सुरक्षा के लिए लगाया गया अलमीरा किसी काम का नहीं है क्योंकि किसी भी लॉकर का चाबी उपलब्ध नहीं है। मात्र ₹35 में गरीबों के लिए भोजन की व्यवस्था को भी सालों से बंद कर दिया गया है। सफाई बिल्कुल भी नहीं है। डॉ कुमार ने आश्रय स्थल की इस दयनीय स्थिति को देखकर चिंता व्यक्त करते हुए बोले की गया नगर निगम पूरी तरह निष्क्रिय एवं  उदासीन हो चुकी है जो साफ सफाई की भी जिम्मेदारी नहीं निभा पा रही है और इस कारण गरीब एवं असहाय लोग गंभीर बीमारियों के चपेट में आकर काल के गाल में समा रहे हैं इस तरह नगर निगम अप्रत्यक्ष रूप से असहाय एवं गरीब व्यक्तियों को सहायता करने मे पूरी तरह विफल साबित हो रही है इस संबंध में आयुक्त नगर निगम से  मोबाइल पर  बात कर अवगत कराया तब उन्होंने इस संबंध में बताया आगे कार्रवाई की जा रही है लेकिन शहर के सभी आश्रय स्थलों में स्थिति काफी दुखद है मेरा सुझाव है कि जो कमियां है उसको अविलंब पूरा करते हुए बेहतर तरीके से आश्रय स्थल को संचालित किया जाए अन्यथा इस संबंध में  बिहार सरकार को अवगत कराया जाएगा। आज के डॉ कुमार के निरीक्षण दल में भाजपा प्रदेश वाणिज्य प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी अमित लोहानी, पशु कल्याण बोर्ड भारत सरकार के प्रतिनिधि विकास कुमार व्हाट पार्सल रवि पासवान जिला महामंत्री पप्पू चंद्रवंशी मंडल अध्यक्ष शंभू यादव महामंत्री शिवनारायण कौशलेंद्र सिंह  राजनंदन गांधी उपेंद्र पासवान रवि पासवान देवानंद पासवान महेश प्रसाद विद्यार्थी समीर चटर्जी धनंजय धीरू नरेंद्र सेठ अशोक गुप्ता विक्की आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।