विकास कार्य में प्रगति लाने एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी श्री अभिषेक सिंह द्वारा दिए गए निदेश

विकास कार्य में प्रगति लाने एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी श्री अभिषेक सिंह द्वारा दिए गए निदेश
गया,24 फरवरी 2021- 
रिपोर्टः
दिनेश कुमार पंडित
बिहार के जिला गया में.
विकास कार्य में प्रगति लाने एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी श्री अभिषेक सिंह द्वारा दिए गए निदेश के आलोक में टिकारी अनुमंडल, शेरघाटी अनुमंडल एवं नीमचक बथानी अनुमंडल अंतर्गत कोच, मोहनपुर एवं मोहड़ा प्रखंडों में सरकार द्वारा कार्यान्वित हर घर नल का जल,हर घर तक पक्की गली/नाली योजना, धान अधिप्राप्ति, जल-जीवन-हरियाली अभियान, सामाजिक पेंशन एवं सड़क संबंधी कल्याणकारी एवं जन-सरोकार से जुड़ी योजनाओं का स्थलीय जांच वरीय पदाधिकारी की संयुक्त जांच टीम गठित कर दिनांक 25/02/2021 को कोंच प्रखंड के पंचायतों में,03/03/2021 को मोहनपुर प्रखंड के पंचायतों में तथा 04/03/2021 मोहड़ा प्रखंड के पंचायतों में किया जाएगा ताकि योजनाओं का सर्वेक्षण एवं अनुश्रवण किया जा सके।

 जिला पदाधिकारी द्वारा 25/02/2020 को कोंच प्रखंड में,03/03/2020 को मोहनपुर प्रखंड में तथा 04/03/2021 को मोहड़ा प्रखंड में प्रखंड स्तर पर त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक सह विचार-विमर्श, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों/तकनीकी पदाधिकारियों तथा स्थलीय जांच हेतु गठित जांच दल के साथ  बैठक की जाएगी।

 अपर समाहर्ता श्री मनोज कुमार द्वारा 25/02/2021 को अंचल कार्यालय कोच, 03/03/2021 को अंचल कार्यालय मोहनपुर तथा 04/03/2021 को अंचल कार्यालय मोहङा अंचल की जांच सभी बिंदुओं पर की जाएगी।

 इसी प्रकार उप-विकास आयुक्त श्री सुमन कुमार द्वारा 25/02/2020 को प्रखंड कार्यालय कोच, 03/03/2021 को प्रखंड कार्यालय मोहनपुर तथा 04/03/2021 को प्रखंड कार्यालय मोहड़ा प्रखंड कार्यालय अंतर्गत सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी।

 उक्त प्रखंडों के योजनाओं का स्थलीय जांच हेतु तिथिवार एवं पंचायतवार जांच दल का गठन जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया है, जिसमें वरीय उप-समाहर्तागण, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप-समाहर्ता, निदेशक डी०आर०डी०ए०, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला पंचायतराज पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला नजारत उप-समाहर्ता, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी(योजना एवं लेखा) सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हैं। 

 दिनांक 25/02/2021 को  कोंच प्रखंड अंतर्गत चबुरा, सिमरा, कोंच, गरारी, परसावां, तिनेरी, काबर, आंति, क़ुरमावां, कोरा, श्रीगावं, उतरेन, असलेमपुर, मझियावां, खजूरी, गौहरपुर, अदई तथा केर पंचायतों में योजनाओं की जांच की जाएगी।

 दिनांक 03/03/2021 को मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत धरहरा, गुरिआवां, बुमुआर, डेमा, ऐरकी, केवला, बगुला, मटिहानी, अमकोला, खरडीहा, मुसैला, सिंदुआर, सिरियावां, टेशवार, लाडू, गोपालकेड़ा, लखैपुर, गोपालपुर तथा अम्बातरी पंचायतों में योजनाओं की जांच की जाएगी।

 इसी प्रकार 04/03/2021 को मोहड़ा प्रखंड अंतर्गत जेठीयन, उत्तरीकजुर, दरियापुर, दक्षिणकजुर, सेवतर, हेतर, अरई, सारसू तथा गहलौर पंचायतों में योजनाओं  की जांच की जाएगी।