आगामी तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव 2024, जो दिनांक 19 जनवरी से प्रारंभ होकर 21 जनवरी 2024 तक


आगामी तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव 2024, जो दिनांक 19 जनवरी से प्रारंभ होकर 21 जनवरी 2024 तक

दिनांक 22 दिसंबर, 2023
रिपोर्टःडीके पंडित 
, आगामी तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव 2024, जो दिनांक 19 जनवरी से प्रारंभ होकर 21 जनवरी 2024 तक निर्धारित है। 

इस अवसर पर जिला प्रशासन, गया द्वारा प्रत्येक वर्ष एक स्मारिका "तथागत" का प्रकाशन कराया जाता है। इस वर्ष भी स्मारिका का प्रकाशन कराने का निर्णय लिया गया है, जिसके सफल प्रकाशन हेतु संरक्षक के रूप में जिला पदाधिकारी, गया, संपादक सह जिला जन संपर्क पदाधिकारी, गया दीपक चंद्र देव तथा संपादक मंडल में श्री कंचन कुमार सिन्हा, श्री राकेश कुमार, डॉ रश्मि प्रियदर्शिनी, श्री राजीव कुमार तथा श्री कैलाश प्रसाद शामिल हैं। 

आज अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह वरीय पदाधिकारी, स्मारिका प्रकाशन समिति श्री सुबोध कुमार की अध्यक्षता में संपादक मंडल के सदस्यों के साथ बैठक किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया की दिनांक 05 जनवरी, 2024 तक आलेख प्राप्त करने की अंतिम तिथि निर्धारित किया गया है। उसके बाद प्राप्त आलेखों की जांच की जायेगी। जांचोपरांत आलेखों का चयन कर प्रकाशन कराया जाएगा। अपर समाहर्ता ने निर्देश दिया कि प्राप्त आलेखों को गंभीरतापूर्वक जांच करेंगे ताकि उसमें किसी भी प्रकार की विवादित बातें ना रहे। 

बैठक में जिला जन संपर्क पदाधिकारी, संपादक मंडल के सदस्य एवं मो० इरशाद शामिल थे।