के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान राशि का चेक वितरण किया गया। इस प्रकार आज कुल अलग अलग 16 घटनाओं के मृतक के आश्रितों के बीच चार-चार लाख रुपए का चेक जिला पदाधिकारी ने सौपा।


 के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान राशि का चेक वितरण किया गया। इस प्रकार आज कुल अलग अलग 16 घटनाओं के मृतक के आश्रितों के बीच चार-चार लाख रुपए का चेक जिला पदाधिकारी ने सौपा।

गया, 23 दिसम्बर 2023, 
रिपोर्टः डीकेपंडित गयाबिहार
आपदा के तहत पूर्व में घटित विभिन्न घटनाओं यथा आहर में डूबने से मृत्यु के 4 मामले, सामूहिक सड़क दुर्घटना के 2 मामले, वज्रपात के 2 मामले, तालाब में डूबने की घटना के 2 मामले, पानी मे डूबने से मृत्यु के 1 मामले, गड्ढे में डूबने से मृत्यु के 1 मामले, कुआँ में डूबने से मृत्यु के 1 मामले, डैम में डूबने से मृत्यु के 1 मामले एव खदान में डूबने से मृत्यु के 1 मामले में आज ज़िला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने समाहरणालय सभागार में मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान राशि का चेक वितरण किया गया। इस प्रकार आज कुल अलग अलग 16 घटनाओं के मृतक के आश्रितों के बीच चार-चार लाख रुपए का चेक जिला पदाधिकारी ने सौपा।
    ■ कोच प्रखंड के सीता बीघा गांव के श्रीकांत कुमार का मृत्यु आहर में डूबने से हुई थी, उनके आश्रित उनकी माता मीना देवी को चार लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया।
   ■   कोच प्रखंड के आकाश कुमार का मृत्यु आहर में डूबने से हुई थी, उनके आश्रित माता रेखा देवी को चार लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया है।
    ■  कोच प्रखंड के चंडौनी गांव के कुसुम दास का मृत्यु सड़क दुर्घटना में हुई थी, उनके आश्रित उनकी पत्नी प्रेमलता देवी को चार लाख रुपए का चेक दिया गया।
    ■  कोच प्रखंड के कंचनपुर गांव के सुधांशु कुमार का मृत्यु आहार में डूबने से हुई थी उनके आश्रित पिता संजय यादव को चार लाख रुपए का चेक दिया गया।
   ■ डुमरिया प्रखंड के नगहरी गांव के प्रमोद राम का मृत्यु वज्रपात से हुआ था, उनके आश्रित पत्नी मीना देवी को चार लाख रुपए का चेक दिया गया।
     ■ डुमरिया प्रखंड के पचमह गांव के सुनैना देवी की मृत्यु वज्रपात से हुई थी, उनके आश्रित पति हरिहर पासवान को चार लाख रुपए का चेक दिया गया।
    ■ टिकारी प्रखंड के मऊ गांव के ज्योति देवी की मृत्यु आहार में डूबने से हुई थी, उनके आश्रित माता प्रतिमा देवी को चार लाख रुपए का चेक दिया गया।
   ■  टिकारी प्रखंड के ग्राम सोहर बीघा के इन्द्रजीत कुमार की मृत्यु तालाब में डूबने से हुई थी, उनके आश्रित माता सुचिता देवी को चार लाख रुपए का चेक दिया गया।
    ■ अतरी प्रखंड के ग्राम पथरी के पल्बी कुमारी की मृत्यु पानी मे डूबने से हुई थी, उनके आश्रित माता रेणु देवी को चार लाख रुपए का चेक दिया गया।
   ■  अतरी प्रखंड के पाली गांव के सुरेंद्र कुमार की मृत्यु गड्ढे में डूबने से हुई थी, उनके आश्रित पत्नी अरुणा देवी को चार लाख रुपए का चेक दिया गया।
   ■ अतरी प्रखंड के खीरी गाँव के सोहानी कुमारी की मृत्यु कुआँ में डूबने से हुई थी, उनके आश्रित पिता रामु चौधरी को चार लाख रुपए का चेक दिया गया।
   ■ नीमचक बथानी प्रखंड के कारु विगहा गांव के श्याम सुंदर पासवान की मृत्यु सामूहिक सड़क दुर्घटना में हुई थी, उनके आश्रित पत्नी रेणु देवी को चार लाख रुपए का चेक दिया गया।
  ■   मानपुर के तेतरिया गांव के कृपा कुमारी की मृत्यु तालाब में डूबने से हुई थी, उनके आश्रित पिता गोरा मांझी को चार लाख रुपए का चेक दिया गया।
    ■ आमस प्रखंड के करमदिह गाँव के गीता देवी की मृत्यु डैम में डूबने से हुई थी, उनके आश्रित पुत्र संतोष कुमार को 
चार लाख रुपए का चेक दिया गया।
    ■  आमस प्रखंड के रमुआचक गांव के रामाशीष भुइयां की मृत्यु पाइन में डूबने से हुई थी, उनके आश्रित पत्नी लीलम देवी को चार लाख रुपए का चेक दिया गया।
   ■  खिजरसराय प्रखंड के सिसवर गाँव के राजुव कुमार की मृत्यु खदान में डूबने से हुई थी, उनके आश्रित पिता रविन्द्र यादव को चार लाख रुपए का चेक दिया गया।
     इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता राजस्व, वरीय उप समाहर्ता आपदा भी उपस्थित थे।