भाजपा महानगर कार्यालय गया में गीता जयंती मनाई गई

 

भाजपा महानगर कार्यालय गया में गीता जयंती मनाई गई

आज दिनांक 23 दिसंबर 2023 
रिपोर्टः डीकेपंडित 

भाजपा महानगर कार्यालय गया में गीता जयंती मनाई गई इस अवसर पर बिहार भाजपा के वरीय नेता व पूर्व कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार गीता जयंती के अवसर पर अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि द्वापर युग में महाभारत युद्ध के प्रारंभ होने से पहले कुरुक्षेत्र के मैदान में कौरव और पांडव की सेना जब आमने-सामने थी तब अर्जुन के मोह और भ्रम को दूर करने के लिए भगवान कृष्ण ने जो अर्जुन को उपदेश दिया एवं प्रश्नों का उत्तर दिया उसी को गीता कहा जाता है। युद्ध मैदान में मुख्य रूप से श्री कृष्ण जी ने अर्जुन को तीन बातें बताई। जीवन जीने की कला, दूसरा धर्म का अनुसंधान करना और तीसरा कर्म के महत्व को बताया। ना कुछ लेकर के मानव आया है। ना कुछ लेकर के जाएगा। तुम्हारा क्या है? यहां जो कुछ है वह तुम्हारे साथ नही जायेगा। किसके लिए पश्चाताप और किसके लिए मोह करते हो? आत्मा अजर अमर है। जिसे ना अग्नि जलाती है। ना पानी गलाती है। ना कोई अस्त्र-शस्त्र उसको काट या मार सकता है। शरीर नश्वर है। ब्रह्म सत्य है जगत मिथ्या है। गीता जीवन जीने की कला को संपूर्णता देता है। गीता का ज्ञान जीवन को पवित्र,उत्तम व महान बनाता है। गीता को श्रीमद् भागवत गीता और गीतोंउपनिषद के नाम से भी पुकारा जाता है। गीता के उपदेशों का अनुसरण करने से जीवन के समस्त कठिनाइयां और शंकाओं का समाधान होता है। हमें हर दिन गीता का पाठ कर उसके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। इससे जीवन की समस्त बाधाएं दूर होती है। क्योंकि गीता जी का जन्म स्वयं भगवान श्री कृष्ण जी के श्रीमुख से हुआ है। आईये इस अवसर पर हम सब संकल्प लें कि हमारे हर घर में गीता जी का पुस्तक हो और प्रतिदिन परिवार के सभी सदस्य गीता जी का पाठ करें। इस अवसर पर समस्त बिहार वासियों को जीवन की मंगल कामना गीता जी से करता हूं। इस मौके पर उपस्थित जिला महामंत्री पप्पू चंद्रवंशी, देवानंद पासवान,  डॉक्टर करुणा सिंह, पुष्पा राजपूत,निर्मला देवी,रिशानंद देवी, मधु शर्मा, इंदू प्रजापति, टिंकू गोस्वामी, धनंजय कुमार, सुरेंद्र यादव,ओम प्रकाश पासवान,गौतम गोस्वामी, विक्की कुमार, मुकेश चंद्रवंशी, प्रमोद चौधरी, राजीव कुमार सिंहा, करुणा, निधि, प्रमोद कुमार, अजय सिंह अन्य लोग शामिल रहे हैं