जाति परिवारों के बीच के द्वारा अटल बिहारी वाजपेई जी के जयंती पर अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा भारतीय जनता पार्टी गया जिला के अध्यक्ष श्री देव आनंद पासवान के अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन


 जाति परिवारों के बीच के द्वारा अटल बिहारी वाजपेई जी के जयंती पर अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा भारतीय जनता पार्टी गया जिला के अध्यक्ष श्री देव आनंद पासवान के अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन 
आज दिनांक 25 दिसंबर 2023 
रिपोर्टःडीकेपंडित 

अनुसूचित जाति बस्ती वार्ड नंबर 27 गया शहर विधानसभा धनिया बगीचा के अंतर्गत अनुसूचित जाति परिवारों के बीच के द्वारा अटल बिहारी वाजपेई जी के जयंती पर अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा भारतीय जनता पार्टी गया जिला के अध्यक्ष श्री देव आनंद पासवान के अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेई जी के तेल चित्र पर सभी नेताओं स्थानीय नागरिकों ने फूल  चढाकर भाव भीन श्रद्धांजलि अर्पित किया एवं स्थानीय लोगों ने नारा लगाकर कहा कि जब तक सूरज चांद रहेगा और अटल तेरा नाम रहेगा, कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री गया नगर विधायक डॉक्टर प्रेम कुमार ने संबोधित करते हुए कहा की श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के जयंती के अवसर पर उद्गार व्यक्त करते हुए कहा एक आदर्शवादी,प्रशंसनीय,भारत रत्न, आजाद शत्रु, विराट कवि हृदय,प्रसिद्ध राजनेता वाजपेई जी थे। 1996 में पहली बार,1998 में दूसरी बार और 1999 से 2004 तक तीसरी बार, 5 वर्ष के लिए देश के प्रधानमंत्री बने। वे पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे जिन्होंने 5 साल का कार्यकाल पूरा किया।
*उनकी पहचान एक कवि के रूप में भी है। उनकी कविता संग्रह मेरी 51 कविताएं चर्चित हैं। 2015 में उन्हें भारत रत्न मिला।
*उनके चुनौती पूर्ण फैसले से भारत की अर्थव्यवस्था की दिशा ही बदल गई थी। देश को अलग ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनकी सोच थी सशक्त व्यक्ति से सशक्त भारत बनेगा।वंचित वर्गों के उत्थान के कई सामाजिक सुधार किया।कल्याणकारी योजनाएं लागू की।भारत की जीडीपी ग्रोथ दर 8% के करीब थी। महंगाई दर 4% से भी कम थी। विदेशी मुद्रा भंडार उस समय लवलब थे। 2001 का भूकंप,1999 और 2000 के चक्रवाती तूफान, 2002 _2003 में भयानक सूखा,2003 में तेल संकट, 1999 में कारगिल संघर्ष और संसद हमले सहित कई घटनाओं के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाए रखा। निजीकर, वित्तीय उत्तरदायित्व अधिनियम की शुरुआत, इंडियन टेलीकॉम इंडस्ट्री में क्रांति, सर्व शिक्षा अभियान से 6 से 14 वर्ष के बच्चों को मुफ्त प्राथमिक शिक्षा व नए विद्यालय भवनों की भरमार। वैश्विक स्तर पर संबंधों में भारत की मजबूती_ 2000 में भारत_चीन व्यापार वार्ता। 2001 में आगरा शिखर सम्मेलन। 19 फरवरी 1999 को ऐतिहासिक दिल्ली लाहौर बस यात्रा।स्वर्णिम चतुर्भुज योजना और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना। 
विज्ञान और अनुसंधान के तहत चंद्रयान-1 का प्रक्षेपण।
*नए विभागों का गठन।
*परमाणु बम का सफल परीक्षण। 
*अंत्योदय एवं अन्नपूर्णा योजना की शुरुआत।
*संयुक्त राष्ट्र संघ में हिंदी में संबोधन।
*उनके कुछ प्रमुख व ऐतिहासिक उपलब्धियां हैं जो हमें गर्व से भर देती है।
इस मौके पर जिला के भाजपा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश चिंटू अधिवक्ता मुकेश सिंह जिला महामंत्री रंजन सिंह भाजपा नेता अक्षय चंद्रवंशी, तनिक सिंह विक्की सिंह, मुकेश चंद्रवंशी, विनोद सिंह, मनोज पासवान एवं कई  भारतीय जनता पार्टी के लोग उपस्थित हुए