आयुक्त, मगध प्रमंडल, गया श्री मयंक वरवड़े द्वारा आयुक्त कार्यालय के सभागार में कृषि विभाग के प्रमंडल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक

आयुक्त, मगध प्रमंडल, गया श्री मयंक वरवड़े द्वारा आयुक्त कार्यालय के सभागार में कृषि विभाग के प्रमंडल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक
          गया, 26 फरवरी, 2021,
रिपोर्टः
दिनेश कुमार पंडित
गया(बिहार)
 आयुक्त, मगध प्रमंडल, गया श्री मयंक वरवड़े द्वारा आयुक्त कार्यालय के सभागार में कृषि विभाग के प्रमंडल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई।
            बैठक में मुख्य रूप से रबी मौसम में फसल, रबी मौसम में बीज वितरण से संबंधित समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त हर खेत को पानी पहुंचाना एवं जल जीवन हरियाली अभियान की भी समीक्षा की गई।
              आयुक्त ने निर्देश दिया कि उद्यान विभाग को प्रमंडल में किस प्रकार उद्यान को प्रोत्साहित किया जाए, इससे संबंधित कार्य योजना बनाने का दायित्व है, इससे संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का कहा।
            कृषि रोड मैप तृतीय (2017-2022) के क्रियान्वयन की भी चर्चा की गई।
          बैठक में मगध प्रमंडल अंतर्गत सभी जिलों के जिला कृषि पदाधिकारी, उद्यान पदाधिकारी, भूमि संरक्षण, आत्मा के परियोजना निदेशक सहित प्रमंडल स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।