देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि

*देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि*
    आज दिनांक 28 फरवरी 2021
रिपोर्टः
दिनेश कुमार पंडित
बिहार के गया में  कांग्रेस पार्टी के तत्वाधान में स्थानीय टॉवर चौक स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, उनके व्यक्तित्व एवम् कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।
   इस अवसर पर उपस्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू,अमरजीत कुमार, बाबूलाल प्रसाद सिंह, अशोक सिंह, विनोद बनारसी, लाडला आलम, राजू जी, सुजीत गुप्ता, मो सरवर खान, सुरेन्द्र मांझी, मनोज श्रीवास्तव, कुणाल कुमार कर्न, आदि ने कहा कि राजेंद्र बाबू महान स्वतंत्रता सेनानी, विद्वान वक्ता, एवम् कुशाग्र बुद्धि के जनक थे, जिन्होंने दो बार देश के राष्ट्रपति पद को सुशोभित किया।
       नेताओ ने कहा कि आज सत्ता में बैठे लोग देश के संविधान एवम् संवैधानिक संस्थानों से छेड़ छाड़ करने को आतुर है, जिस संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद जी काफी परिश्रम कर बनाने का काम किया था।
     नेताओ ने कहा की आज आवश्यकता है, राजेंद्र बाबू के पद चिन्हों को नमन कर उनके बताए रास्ते पर चल कर देश के महान ग्रंथ संविधान की रक्षा करने की।