सरकार की कल्याणकारी योजना अंतर्गत अति पिछड़ी जाति/ अनुसूचित जाति के समुदाय, जो मत्स्य व्यवसाय से जुड़े

सरकार की कल्याणकारी योजना अंतर्गत अति पिछड़ी जाति/ अनुसूचित जाति के समुदाय, जो मत्स्य व्यवसाय से जुड़े
               गया, 02 मार्च, 2021,
रिपोर्टः
डीके पंडित
गया (बिहार)
 सरकार की कल्याणकारी योजना अंतर्गत अति पिछड़ी जाति/ अनुसूचित जाति के समुदाय, जो मत्स्य व्यवसाय से जुड़े हैं व्यक्तियों के बीच चार चक्का वाहन, तीन चक्का वाहन एवं मोपेड सह आइस बॉक्स का वितरण जिला पदाधिकारी गया श्री अभिषेक सिंह के कर कमलों द्वारा किया गया।
          इस अवसर पर जिलाधिकारी ने लाभुकों को संबोधित करते हुए कहा कि गया में आमजन के पास ताजी मछली उनके घर तक आसानी से पहुंच सके तथा अति पिछड़ी जाति/अनुसूचित जाति के लोगों का मत्स्य व्यवसाय से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। इसी उद्देश्य के तहत राज्य सरकार द्वारा राज्य स्कीम अंतर्गत मुख्यमंत्री मत्स्य विकास योजना के तहत 90% अनुदान पर इन समुदायों को मत्स्य पालन/मत्स्य व्यवसाय के लिए यह वाहन उपलब्ध कराया गया है ताकि राज्य में मत्स्य व्यवसाय एवं मत्स्य विपणन सफल हो सके।
          वर्ष 2020-2021 में संचालित योजना के तहत अति पिछड़ी जाति/अनुसूचित जाति के लिए 02 चार चक्का वाहन, 03 तीन चक्का वाहन तथा 10 मोपेड सह आइस बॉक्स का वितरण जिलाधिकारी द्वारा समाहरणालय परिसर में किया गया। इसी प्रकार अनुसूचित जाति के लिए 02 चार चक्का वाहन, 6 तीन चक्का वाहन एवं 11 मोपेड सह आइस बॉक्स का वितरण किया गया।
            जिला मत्स्य पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि इस योजना से लाभान्वित व्यक्ति के लिए विभाग द्वारा मोबाइल ऐप भी तैयार किया जा रहा है, जिससे आमजन अपने घरों में मछली आसानी से मंगवा सकेंगे।