आयुक्त, मगध प्रमंडल, गया श्री मयंक वरवड़े की अध्यक्षता में कल्याण विभाग से संबंधित प्रमंडल स्तरीय मासिक समीक्षात्मक बैठक।

आयुक्त, मगध प्रमंडल, गया श्री मयंक वरवड़े की अध्यक्षता में कल्याण विभाग से संबंधित प्रमंडल स्तरीय मासिक समीक्षात्मक बैठक।
रिपोर्टः
गया( बिहार)
बिहार के जिला गया में 
               आयुक्त, मगध प्रमंडल, गया श्री मयंक वरवड़े की अध्यक्षता में कल्याण विभाग से संबंधित प्रमंडल स्तरीय मासिक समीक्षात्मक बैठक की गई, जिसमें अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, बिहार महादलित विकास मिशन द्वारा संचालित महादलित सामुदायिक भवन निर्माण योजना, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति छात्रावास खाद्यान्न आपूर्ति योजना, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कल्याण छात्रावास में अनुदान योजना, मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग में खाद्यान्न आपूर्ति योजना, मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग में कल्याण छात्रावास में अनुदान योजना इत्यादि की विस्तृत समीक्षा की गई।
                 समीक्षा बैठक में बताया गया कि अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत गया जिला में कुल 667. 13 लाख का व्यय कर 521 को लाभ प्रदान किया गया है। इसी प्रकार जहानाबाद में 39.22 लाख का व्यय कर समुदाय के 101 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया है। नवादा जिले में 182.74 लाख का व्यय कर 261 लाभुकों को लाभान्वित किया गया है। अरवल में 50.70 लाख का व्यय कर 90 लाभुकों को लाभान्वित किया गया है एवं औरंगाबाद जिले के 15 लाख का व्यय कर 43 लाभुकों को लाभ प्रदान किया गया है। इस प्रकार पूरे प्रमंडल में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण के अंतर्गत 1016 लाभुकों को लाभ प्रदान किया गया है। 
                 बिहार महादलित विकास मिशन द्वारा संचालित महादलित सामुदायिक भवन निर्माण योजना की समीक्षा के अंतर्गत बताया गया कि स्थल चयन की कार्रवाई की जा रही है। प्रमंडल स्तर पर सामुदायिक भवन निर्माण हेतु कुल 45 लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
                 बैठक में मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कल्याण छात्रावास में अनुदान योजना से संबंधित प्रगति इस प्रकार हैं - गया जिला अंतर्गत कल्याण छात्रावास में अनुदान से संबंधित शतप्रतिशत विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाया गया है। इसी प्रकार बाबू जगजीवन राम कल्याण छात्रावास में 91 नामांकित विद्यार्थियों में से 91 को लाभान्वित किया गया है। इस प्रकार प्रमंडल में 437 नामांकित विद्यार्थी हैं, जिसमें से 385 को छात्रावास अनुदान से लाभान्वित किया गया है।
                 मुख्यमंत्री पिछड़ा/अति पिछड़ा कल्याण छात्रावास में खाद्यान्न आपूर्ति योजना से संबंधित प्रगति इस प्रकार है - प्रमंडल स्तर पर छात्रावासों में कुल 410 नामांकित विद्यार्थी हैं, जिनमें से 201 को छात्रावास खाद्यान्न आपूर्ति योजना से लाभान्वित किया गया है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावास में अनुदान योजना अंतर्गत कुल 410 नामांकित विद्यार्थियों में 269 विद्यार्थियों को छात्रावास अनुदान योजना से लाभान्वित किया गया है।
                 बैठक में आयुक्त ने बताया कि शीघ्र ही छात्रावासों का निरीक्षण किया जाएगा। 
                 बैठक में आयुक्त के सचिव श्री संतोष कुमार श्रीवास्तव, उप निदेशक, कल्याण, उप निदेशक जन संपर्क सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।