रानी गंज मे प्रारंभ हुआ चैरिटी अस्पताल

*रानी गंज मे प्रारंभ हुआ चैरिटी अस्पताल*। 
 अजय कुमार पाण्डेय।           गया: ( बिहार )  गया जिला अंतर्गत *नक्सल प्रभावित क्षेत्र रानीगंज में बेहतर  स्वास्थ सेवा  बहाल करने के उदेश्य से गौतमबुद्ध महिला सेवा संस्थान द्वारा संचालित पल्स केयर हॉस्पिटल का अनुमंडल चिकित्सा पदाधिकारी, शेरघाटी, उदय कुमार, महिला चिकित्सक डॉ0 निशा सिन्हा,,डॉ0 एस0,एस0 चौधरी, डॉ0 विजय कुमार, डॉ0 रमेश मिश्रा, संस्था सचिव धनंजय् वैद्य ,अध्यक्ष मधुमाला वैध ने संयुक्त रुप से फीता काट कर  विधिवत उद्घाटन* किया। उक्त अवसर पर *डॉ0 उदय कुमार ने बताया कि इस क्षेत्र मे अच्छे चिकित्को की लोग जरूरत महसूस करते थे। अब इस संस्थागत अस्पताल  मे एक ही छत के नीचे विभिन्न विशेषज्ञों  द्वारा बेहतर इलाज किया जा सकेगा जो संस्था की अच्छी पहल* है। वही *संस्थाध्यक्ष मधुमाला वैद्य ने कहां की गौतम बुध महिला सेवा संस्थान बीते 15 वर्षो से समाज की सेवा के क्षेत्र मे बिहार के औरंगाबाद, गया, रोहतास सहित अन्य जिलों मे समाज सेवा के कार्यों को करती आ रही है! वही गरीब कन्याओ के लिए बिगत 03 वर्षों से नि:शुल्क प्रयोग की जाने वाली सेनेटरी उपलब्ध करवाती* रही है। इसी कड़ी मे *गरीबो को कम खर्च मे विशेषज्ञ चिकित्को के माध्यम से इस क्षेत्र मे बेहतर स्वास्थ सेवा मुहैया कराई जा सके। आगामी दिनों में मे रानीगंज  मे पल्स केयर हॉस्पिटल, नि:शुल्क स्वास्थ शिविर, नेत्र जांच शिविर के साथ जरूरतमंद मरीजो को नि:शुल्क भोजन व्यवस्था बहाल करने की भी योजना* है।