जिला पदाधिकारी, गया श्री अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में कोविड-19 टीकाकरण हेतु सिविल सर्जन, डीआईओ, डीपीएम स्वास्थ्य सहित अन्य स्वास्थ्य से जुड़े पदाधिकारी के साथ विचार विमर्श

जिला पदाधिकारी, गया श्री अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में कोविड-19 टीकाकरण हेतु सिविल सर्जन, डीआईओ, डीपीएम स्वास्थ्य सहित अन्य स्वास्थ्य से जुड़े पदाधिकारी के साथ विचार विमर्श 
             गया, 03 मार्च, 2021,
रिपोर्टः
दिनेश कुमार पंडित
गया (बिहार)
 जिला पदाधिकारी, गया श्री अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में कोविड-19 टीकाकरण हेतु सिविल सर्जन, डीआईओ, डीपीएम स्वास्थ्य सहित अन्य स्वास्थ्य से जुड़े पदाधिकारी के साथ विचार विमर्श करते हुए कोविड-19 टीकाकरण के प्रथम डोज, द्वितीय डोज तथा तृतीय फेज पर विचार विमर्श किया गया।
             जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि फ्रंटलाइन वर्कर/हेल्थ केयर वर्कर, जिन्होंने अब तक प्रथम खुराक का टीकाकरण नहीं लिया है, वह निश्चित रूप से 6 मार्च 2021 तक अवश्य ले ले। हेल्थ केयर वर्कर का द्वितीय डोज 6 मार्च तक अवश्य ले लेना है। फ्रंटलाइन वर्कर का द्वितीय डोज 6 मार्च से प्रारंभ होगा। जिनका 28 दिन पूरा हो गया है वे अपना दूसरा डोज लेने हेतु आधार कार्ड को अपने साथ अवश्य लाएंगे, साथ ही जिस मोबाइल नंबर से उनका पंजीकरण हुआ है वह मोबाइल भी लाना होगा। आधार कार्ड के बिना टीकाकरण नहीं किया जाएगा।
             सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि 60 वर्ष से अधिक तथा 45 से 59 वर्ष तक गंभीर रोगों से ग्रसित व्यक्तियों का टीकाकरण 1 मार्च 2021 से प्रारंभ है। टीकाकरण कराते समय आधार कार्ड एवं पंजीकृत मोबाइल नंबर अपने साथ अवश्य लाएंगे।
              गंभीर रोगों से ग्रसित व्यक्ति दिए गए प्रपत्र में संबंधित चिकित्सक से गंभीर रोग संबंधी सत्यापन कराकर सत्यापन प्रतिवेदन, आधार कार्ड, पंजीकृत मोबाइल नंबर अपने साथ अनिवार्य रूप से लाएंगे।
              बैठक में बताया गया कि कोविड-19 टीकाकरण में तेजी लाने के उद्देश्य से गया जिले में 13 निजी/प्राइवेट हॉस्पिटल का चयन किया गया है जिसका नाम इस प्रकार है - 
              नगर प्रखंड अंतर्गत हड्डी हॉस्पिटल एंड हार्ट सेंटर, हरिहर ग्लोबल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर प्राइवेट लिमिटेड, हीलिंग टच हॉस्पिटल, जिंदल हॉस्पिटल, कुमार मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, मां गायत्री मेमोरियल हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड, श्री राम हॉस्पिटल एवं श्री शोभा नर्सिंग होम हैं। इसी प्रकार मानपुर प्रखंड अंतर्गत सिद्धार्थ नर्सिंग होम एवं बी डी हॉस्पिटल, बांकेबाजार प्रखंड में अहमद लाइफ केयर हॉस्पिटल, डोभी प्रखंड में आशुतोष आरोग्य सदन एवं बोधगया प्रखंड में बुद्धा नर्सिंग होम का चयन किया गया है।
              ज़िला पदाधिकारी ने सिविल सर्जन को निदेश दिया कि वे सभी निजी/प्राइवेट अस्पताल का निरीक्षण कर टीकाकरण हेतु सभी आवश्यक सुविधाओं का जायजा ले लेंगे ताकि टीकाकरण का कार्य सफलतापूर्वक किया जा सके।
              बैठक में सिविल सर्जन, डीआईओ, डीपीएम, डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य चिकित्सक पदाधिकारी उपस्थित थे।