आज प्रातः 4:50 बजे से 7:20 बजे तक जिला दंडाधिकारी, गया श्री अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में केंद्रीय कारा, गया का औचक तलाशी

आज प्रातः 4:50 बजे से 7:20 बजे तक जिला दंडाधिकारी, गया श्री अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में केंद्रीय कारा, गया का औचक तलाशी             
गया, 03 मार्च, 2021, 
रिपोर्टः
दिनेश कुमार पंडित
गया (बिहार)
आज प्रातः 4:50 बजे से 7:20 बजे तक जिला दंडाधिकारी, गया श्री अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में केंद्रीय कारा, गया का औचक तलाशी किया गया।
          तलाशी के दौरान कक्ष संख्या 18 में संसिमित बंदी प्रभाकर शर्मा, पिता अमरेंद्र शर्मा, साकिन बक्सर, थाना गोह, जिला औरंगाबाद के बिस्तर के पास एक अचलंत सिम कार्ड (नॉन फंक्शनल सिम कार्ड) एवं एक सिम इजेक्टर पिन बरामद हुआ, जिसे जिला प्रशासन द्वारा जप्त किया गया है।
        अधीक्षक केंद्रीय कारा, गया द्वारा इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष, रामपुर गया को सनहा दर्ज करने का अनुरोध किया है।
         जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, नगर पुलिस उपाधीक्षक सहित अन्य पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी द्वारा केंद्रीय कारा गया का सघन निरीक्षण करते हुए कैदियों की तलाशी ली गई।