मुख्यालय में संपन्न हुआ बिहार राज्य - अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोप गुट) की जिला - स्तरीय कार्यकारिणी समिति बैठक

*मुख्यालय में संपन्न हुआ बिहार राज्य - अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोप गुट) की जिला - स्तरीय कार्यकारिणी समिति  बैठक*                                 *अजय कुमार पाण्डेय*   औरंगाबाद: ( बिहार )  मुख्यालय स्थित ग्रामीण कार्य विभाग ,औरंगाबाद के *अंचलीय कार्यालय प्रांगण में महासंघ के जिलाध्यक्ष राम इसारेश सिंह की अध्यक्षता में रविवार दिनांक - 7 मार्च 2021 को संपन्न* हो गई!  हुई । बैठक का *संचालन गोप गुट महासंघ के जिला सचिव - सत्येन्द्र कुमार* ने किया। इस बैठक में *सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सिंचाई विभाग के मौसमी कर्मचारियों को बकाया वेतन का भुगतान करने की मांग* की गई। साथ ही *जिला समाहरणालय में कार्यरत उम्मीदवार अनुसेवकों को पटना हाई कोर्ट के न्याय निर्णय के आलोक में उनकी सेवा नियमित करने एवं स्वास्थ्य विभाग के छंटनीग्रस्त कार्यपालक सहायकों को पुनः सेवा में वापस लेने की मांग से संबंधित प्रस्ताव भी पारित* किया गया! किए गए। संघ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से ही कहा गया है कि बैठक में *प्रस्ताव पारित कर 50 वर्ष से अधिक उम्र के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को समीक्षा के नाम पर हटाने के लिए साजिश करने तथा उन्हें अपमानित करने के खिलाफ आगामी 14 मार्च 2021 को जिला कन्वेंशन को शानदार तरीके से सफल बनाने का भी निर्णय* लिया गया है । ज्ञात हो कि उक्त कन्वेंशन को *राज्य महासंघ के सम्मानित अध्यक्ष रामबली प्रसाद एवं महासचिव प्रेमचंद सिन्हा  संबोधित* करेंगे! जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से ही कहा गया है कि *एक अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित करके आगामी 17 - 18 मार्च 2021 को उक्त मुद्दों पर ही पटना में आयोजित  धरना - प्रदर्शन में इस जिले से हजारों कर्मचारियों - शिक्षकों की भागीदारी कराने का भी निर्णय* लिया गया है। इसके साथ ही *पिछली बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में एक बार फिर से उस संकल्प को दुहराया गया कि आगामी 17 - 18 मार्च को राज्य - स्तरीय कार्यक्रम को सफल समापन के उपरान्त राज्य कर्मियों की जिला -  स्तरीय ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु जिला मुख्यालय में जुझारू एवं धारावाहिक आन्दोलन चलाने का निर्णय लिया गया* है। इस बैठक में महासंघ के *जिला उपाध्यक्ष, अमरेन्द्र कुमार सिंह,जिला संयुक्त सचिव विजय कुमार, सिंचाई विभाग कर्मचारी यूनियन जिला सचिव कमलेश पाल, सिंचाई विभाग मौसमी कर्मचारी संघ के जिला सचिव अर्जुन प्रसाद सिंह, महासंघ के राज्य संघर्ष कोष पार्षद सुशील चतुर्वेदी,जनसेवक संघ के महासचिव रामविनय शर्मा, ग्रामीण कार्य विभाग के संगठन सचिव सूरज पाण्डेय, मौसमी कर्मचारी संघ के देवपुजन सिंह, बृहस्पत सिंह,अरविंद कुमार सिंह,अजय कुमार,बिनोद कुमार, कार्यपालक सहायक संघ के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर,वरुण प्रियदर्शी, एवं अन्य कर्मी भी शामिल* हुए  इस बैठक में *रेखांकित किया गया कि आगामी 14 मार्च 2021 को औरंगाबाद जिला मुख्यालय में होनेवाले जिला कन्वेंशन की तैयारी प्रगति* पर है! लेकिन इसमें और *अधिक तेजी लाने की जरूरत है! जिसे राज्य - स्तर के पदाधिकारी की संबोधित* करने वाले हैं।