जसीडीह - पुणे के बीच ट्रेन चलाने को मिली विभागीय मंजूरी ( यह सप्ताहिक ट्रेन जसीडीह से खुलने

*जसीडीह - पुणे के बीच ट्रेन चलाने को मिली विभागीय मंजूरी                                 ( यह सप्ताहिक ट्रेन जसीडीह से खुलने के बाद झाझा,क्यूल, गया जंक्शन, सासाराम जंक्शन, मुगलसराय यानी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए गुजरेगी )             अजय कुमार पाण्डेय*     औरंगाबाद: ( बिहार ) झारखंड राज्य अंतर्गत पड़ने वाली *देशभर में प्रसिद्ध बाबा धाम मंदिर यानी देवघर का रेलवे स्टेशन जसीडीह से जल्द ही पुणे के बीच सप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन प्रारंभ होने जा रही* है! जो देवघर *सांसद डॉक्टर निशिकांत दुबे की लिखित मांग पर रेलवे मंत्री पीयूष गोयल द्वारा मंजूरी दी गई* है! ध्यातव्य हो कि यह *एक्सप्रेस ट्रेन प्रत्येक रविवार को जसीडीह रेलवे स्टेशन से रात्रि 8:25 पर खुलेगी और मंगलवार की सुबह 9:40 बजे पुणे* पहुंचेगी! फिर *यही ट्रेन पुणे स्टेशन से शुक्रवार की सुबह 6:10 बजे खुलेगी और शनिवार की शाम 3:45 बजे जसीडीह स्टेशन* पहुंचेगी! ध्यातव्य हो कि *यह सप्ताहिक ट्रेन जसीडीह स्टेशन से खुलने के बाद झाझा, क्यूल, गया जंक्शन, सासाराम जंक्शन, मुगलसराय ( पंडित दीनदयाल उपाध्याय ) जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, मनमाड, कोपरगांव, अहमदनगर, दौड़ कार्ड लाइन एवं पुणे में* रुकेगी! इस *ट्रेन में कुल - 22 कोच* होंगे! जिसमें *तृतीय श्रेणी के 05 वातानुकूलित कोच, प्रथम श्रेणी के 01 कोच एवं सामान्य श्रेणी बोगी की संख्या - 06* होगी! *जसीडीह - पुणे के बीच प्रारंभ होने वाली सप्ताहिक ट्रेन परिचालन की अधिसूचना रेलवे विभाग द्वारा मार्च में किसी भी दिन जारी की जा सकती* है! ध्यातव्य हो कि इस *ट्रेन परिचालन की विभागीय मंजूरी मिलने के बाद सासाराम पुलिस - पब्लिक, हेल्पलाइन सदस्य कुंडल कुमार सिंह, जावेद अख्तर, श्याम सुंदर पासवान एवं स्वाति पटेल ने भी सांसद डॉ0 निशिकांत दुबे एवं रेल मंत्री पीयूष गोयल को हार्दिक बधाई दिया* है!