समूहों से जुड़कर महिलाएं हो रही हैं सशक्त

खुशियों की दास्तां
समूहों से जुड़कर महिलाएं हो रही हैं सशक्त 
शिवपुरी, 12 मार्च 2021
आजीविका मिशन के तहत संचालित स्व सहायता समूह कई महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रहे हैं। स्व सहायता समूह से जुड़कर महिलाएं सशक्त हो रही हैं। इन्हीं में से एक हैं शिवपुरी के वार्ड क्रमांक 13 की निवासी लागिनी शाक्य। वह आशा शक्ति स्व सहायता समूह से जुड़ी है।
लागिनी को आजीविका मिशन के तहत स्वरोजगार के लिए पंजाब नेशनल बैंक से 3 लाख 40 हज़ार रुपये का ऋण मिला है। जिससे वह खिलौने का काम शुरू करेंगी। आज मिशन नगरोदय कार्यक्रम में मंत्री श्री सुरेश धाकड़ ने लागिनी को चेक सौंपा। यह लोन मिलने से रागिनी के चेहरे पर खुशी का भाव था। उन्होंने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि स्व सहायता समूह से जुड़कर महिलाएं आज अपना स्वयं का काम कर रही हैं, जिससे वह आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को भी धन्यवाद दिया।
---00---