फूके हुए कारतूस के सहारे जंग लड़ना चाहते हैं नीतीश कुमार - मनोज कुमार सिंह

*फूके हुए कारतूस के सहारे जंग लड़ना चाहते हैं नीतीश कुमार - मनोज कुमार सिंह*                        *अजय कुमार पाण्डेय*  ‌ औरंगाबाद: ( बिहार ) *राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के विलय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बिहार - विधान सभा चुनाव 2020 में रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के लोक जनशक्ति पार्टी प्रत्याशी रह चुके मनोज कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि फूके हुए कारतूस के सहारे जंग लड़ना चाहते हैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार*! श्री सिंह ने कहा है कि *विधानसभा चुनाव के पहले इनका अहम इतना आसमान पर था कि अपने साथ रहे सभी नेताओं को इन्होंने अपने से अलग करते रहें! घमंड इतना अधिक बढ़ गया था कि किसी भी दल व नेता को अपने से बात करना भी मुनासिब नहीं समझते थे! लेकिन लोजपा के एक झटका ने इन्हें अर्श से फर्श पर ऐसे गिराया कि भले ही किसी तरह अपनी जुगाड़ से सरकार तो बना लिया! लेकिन जनता के दिमाग से बिल्कुल खारिज हो ही गए! ऐसे में अब फुटकर रेंजकी लेंगे! जोड़कर अपना सबुत इकट्ठा बनाने तथा अपनी ताकत का एहसास कराना चाहते हैं! अब अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा के लिए*! अंत में श्री सिंह ने कहा है कि *बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चाहिए कि लोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय चिराग पासवान के चैलेंज को स्वीकार करें और चुनाव में पुनः जनादेश प्राप्त करें! क्योंकि जोड़ - तोड़ के सहारे अपने को मजबूत दिखाने से आप मजबूत नहीं हो सकते! शेर चिराग पासवान से मुकाबला करने के लिए नीतीश जी को चुनाव में पुनः जनादेश प्राप्त करना* चाहिए! !