भारतीय जीवन बीमा निगम स्टाफ ने सांकेतिक हड़ताल के जरिए की नारेबाजी

*भारतीय जीवन बीमा निगम स्टाफ ने सांकेतिक हड़ताल के जरिए की नारेबाजी                अजय कुमार पाण्डेय    औरंगाबाद: ( बिहार ) मुख्यालय स्थित जसोईया मोड के समीप इंडस्ट्रियल एरिया में बने भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 1 दिन का सांकेतिक हड़ताल करते हुए अपनी मांगों को लेकर पुरजोर नारेबाजी* किया! प्रदर्शन के दौरान संवाददाता द्वारा पूछे जाने पर *भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा कि हम लोग प्रबंधन और सरकार के गलत नीतियों के विरोध में प्रदर्शन* कर रहे हैं! *प्रबंधन और सरकार के गलत रवैये की वजह से ही भारतीय जीवन बीमा निगम कर्मियों का 43 माह से वेतन पुनरीक्षण लंबित* है! वर्तमान तक हम लोगों की *जायज अपेक्षाओं के अनुरूप प्रस्ताव नहीं आया* है! इसी बीच *एल0आई0सी0 आई0पी0ओ0 एवं तमाम पी0एस0यू0  के निजीकरण को लेकर सरकारी रवैया न सिर्फ हम सभी कर्मचारियों के लिए बल्कि हमारे पॉलिसीधारकों सहित आम - आवाम के हितों पर भी गंभीर कुठाराघात* है! ध्यातव्य हो कि *गुरुवार दिनांक -  18 मार्च 2021 को भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा की गई सांकेतिक हड़ताल में औरंगाबाद जिला मुख्यालय कार्यालय के अलावे दाउदनगर, नबीनगर एवं रफीगंज शाखा कार्यालय के भी सभी पदाधिकारीयों, कर्मचारीयों, विकास अधिकारियों ने भाग* लिया!